इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड में तीन रिकॉर्ड के साथ जगह बनाई अनय गौतम ने

सुरखी। सुरखी विधानसभा अंतर्गत राहतगढ़ विकासखंड के पीपरा संकुल के प्रभारी प्राचार्य अखिलेश गौतम के पुत्र अनय गौतम अब इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड में अपने तीन रिकॉर्ड के साथ जगह बना चुके है।

उनके रिकॉर्ड में शामिल हैं – 1 सबसे कम समय में 100 से 1 तक उल्टी गिनती बोलना । 2 तीन अल्फाबेट ग्रीक मंगोलियन एवं चाइनीज लिखना एवं पढ़ना । 3 विश्व के 158 देशों के नाम उनके राजधानी एवं झंडे पहचानना।

उनके पिता के अनुसार इसमें राधा रानी की कृपा, माता पिता के आशीर्वाद के साथ उनकी माता श्रीमती दीक्षा गौतम की कठोर मेहनत है । अनय की उम्र मात्र 8 वर्ष है वो केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 के कक्षा 2 में अध्ययनरत है । अनय के पिता के अनुसार अब ये रिकॉर्ड वर्ल्ड बुक आॅफ रिकॉर्ड में अप्लाई किए गए है।

Leave a Reply

Related Post

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने किया रक्तदान
सागर उदय, सागर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मकरोनिया के अध्यक्ष श्री…
5 फीट की गणेश प्रतिमा के सामने गूंजे भजन-कीर्तन, श्रीराम कीर्तन मंडली सहित अन्य मंडलियों ने बांधा धार्मिक समां
शाहपुर। नगर के वार्ड क्रमांक-1 में गणेश उत्सव के अवसर पर 5 फीट की श्री…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading