सरस्वती शिशु मंदिर रहली में भव्यता के साथ संपन्न हुआ सामूहिक ‘वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम
>> सागर>> सरस्वती शिशु मंदिर रहली में भव्यता के साथ संपन्न हुआ सामूहिक ‘वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम
सरस्वती शिशु मंदिर रहली में भव्यता के साथ संपन्न हुआ सामूहिक ‘वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम
रहली। सरस्वती शिशु मंदिर में विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा संचालित नमामि भारतम् अभियान के तहत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामयी माहौल में सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए संयोजक रचित दुबे ने इस आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. आशीष द्विवेदी का प्रेरणादायी उद्बोधन प्राप्त हुआ। अपने संबोधन में डॉ. द्विवेदी ने कहा कि, “वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वाधीनता संग्राम और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी अभिव्यक्ति है। इसके 150 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है। कार्यक्रम के दौरान जिला संघचालक उमेश जी वैद्य, गुणाकार शिक्षा समिति के अध्यक्ष शरद सराफ, सचिव यशवंत राजपूत, और यतेंद्र समाधिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति के तमाम पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में उपस्थित बंधु-भगिनियों ने एकस्वर में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और देशभक्ति का परिचय दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन ओंकार शास्त्री द्वारा किया गया, जबकि समापन में आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य विनोद दुबे ने माना।
Related
Related Post
- July 14, 2026 • 👁 20
- by Sagar Uday
- 0
- 7:04 pm
सम्मान जो समाज के काम आए अभियान के तहत कार्यक्रम
बरोदिया नौनागिर के 870 विद्यार्थियों को वितरित की गई शैक्षणिक सामग्री सागर उदय, सागरजिला पंचायत…
- September 15, 2026 • 👁 26
- by Sagar Uday
- 0
- 8:39 pm
