निगमायुक्त के नेतृत्व में राधातिराहा से डिंपल पेट्रोल पम्प रोड सहित मीट मार्केट के आस-पास से अतिक्रमण हटवाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया गया

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने मीट मार्केट के पास रहवासी महिलाओं से स्वच्छता संवाद कर समस्याओं का त्वरित निराकरण करवाया

सागर उदय संवाददाता, सागर

बुधवार सुबह सुबह सागर शहर की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने पहुँचे निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी  राजकुमार खत्री ने डिंपल पैट्रोल पंप से राधा तिराहा तक पैदल निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने उक्त सड़क मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण जमीदोज करवाएं। उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण कर बनी बांस बल्ली की टपरिया सहित पक्के टीन सेड हटवाएँ। और स्थानीय नागरिकों व दुकानदारों को आगे से अतिक्रमण न करने की समझाईस दी। उन्होंने निगमकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा की सड़क पर अतिक्रमण करने वालों की सामग्री जब्त करें और चालानी कार्यवाही करें। यह सड़क रेल्वे स्टेशन पहुंच मार्ग और सब्जी मंडी आदि के कारण अधिक यातायात दबाव वाला सड़क मार्ग है। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग का चौड़ीकरण किया गया है, सुगम यातायात हेतु रोड की पर्याप्त चौड़ाई पर वाहनों की आवाजाही हो सके इसके लिए इस मुख्य सड़कमार्ग का अतिक्रमण मुक्त होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा की स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान एवं सेवा संकल्प अभियानों का उद्देश्य नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाते हुए सभी को जागरूक बनाना और विकसित भारत संकल्प से जोड़ना है ऐसे में सभी स्थानीय नागरिक अपने शहर को व्यवस्थित स्वच्छ सुंदर और विकसित बनाने में सहयोगी बने, वे न स्वयं किसी प्रकार का अतिक्रमण करें और न ही अपने आसपास किसी को करने दें। जिम्मेदार नागरिक बने और जिम्मेदारी निभाएं।

उन्होंने स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत विशेष अभियान चलाकर की जा रही सड़कों की सफाई व्यवस्था सहित डिवाईडरों की साफ-सफाई देखी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय रहवासियों व दुकानदारों से ठोस आपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रावधानों की चर्चा करते हुए 4 प्रकार के कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने को कहा और सभी प्रकार का कचरा डस्टबिन के माध्यम से कचरा संग्रहण वाहनों में ही देने कहा।

मीट मार्केट के दूसरी ओर बने सड़क मार्ग पर मांस-मछली विक्रेताओं एवं अन्य दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लगाए गए टीन सेड व त्रिपाल बांस पाईप आदि अन्य अतिक्रमण सामग्री हटवाई और सड़क पर अतिक्रमण न करने की समझाईस दी। उन्होंने नगर निगम मीट मार्केट के पीछे की ओर बने मकानों की रहवासी महिलाओं से स्वच्छता संवाद किया और संवेदनशीलता दिखाते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आश्वासन दिया। उन्होंने उक्त क्षेत्र में बने नाले की तत्काल सफाई कराने और उक्त क्षेत्र में समग्र स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश सफाईमित्रों को दिए, साथ ही उक्त नाले को पूरी तरह ढकवाकर रोड की चौड़ाई बढ़ाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Related Post

स्वच्छता ही सेवा अभियान में एचएचजी महिलाओं ने निकाली रैली, लिया स्वच्छ गांव का संकल्प
सागर उदय संवाददाता, सागरं संकल्प सेवा अभियान स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा…
मिट्टी की गणेश प्रतिमा से घर में होती है सुख-शांति, नकारात्मक ऊर्जा का नाश : शैलेश केसरवानी
पर्यावरण संरक्षण का संदेश: रजाखेड़ी में श्री गणेश शरण मंडल द्वारा नि:शुल्क शुद्ध मिट्टी की…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading