निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, नियमित निगरानी के दिए निर्देश
>> सागर>> निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, नियमित निगरानी के दिए निर्देश
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, नियमित निगरानी के दिए निर्देश
अमृत 2.0 के तहत निमार्णाधीन पानी की टंकियों का भी लिया जायजा, अधिकारियों और ठेकेदार को दिए आवश्यक निर्देश
बीना। नगर पालिका अध्यक्ष ने बुधवार को शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार कराने तथा कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
नगर पालिका द्वारा शहर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अमृत 2.0 योजना के तहत छह पानी की टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से चार पानी की टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि दो टंकियों का निर्माण कार्य अभी प्रगतिरत है। नगर पालिका अध्यक्ष ने निमार्णाधीन दोनों पानी की टंकियों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली और कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पानी की टंकियों सहित सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री निर्धारित मापदंडों के अनुरूप हो तथा कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने संबंधित ठेकेदार एवं उपयंत्री को निर्माण कार्य की लगातार निगरानी करने और तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वार्डों में चल रहे अन्य कार्य भी देखे
नगर पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न वार्डों में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। जहां कार्य में आवश्यक सुधार की जरूरत दिखाई दी, वहां अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शहर में नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों का लाभ लोगों को समय पर मिले, इसके लिए कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधार कराया जाए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के संबंधित अधिकारी, उपयंत्री एवं ठेकेदार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Related
Related Post
- September 25, 2026 • 👁 4
- by Sagar Uday
- 0
- 6:00 pm
सर्व विप्र महासंगठन का उद्देश्य सनातन की जड़ों को मजबूत करना – डॉ. सुखदेव मिश्रा
वामन अवतार प्रकटोत्सव पर विद्वत सभा का आयोजन सागर उदय संवाददाता, सागर भगवान विष्णु के…
- September 20, 2026 • 👁 8
- by Sagar Uday
- 0
- 6:30 pm
