दशहरा मेला का आयोजन, मेले में उमडा जनसैलाब, पूर्व मंत्री भार्गव वा सहित अतिथियों ने किया उद्घाटन
>> सागर>> दशहरा मेला का आयोजन, मेले में उमडा जनसैलाब, पूर्व मंत्री भार्गव वा सहित अतिथियों ने किया उद्घाटन
दशहरा मेला का आयोजन, मेले में उमडा जनसैलाब, पूर्व मंत्री भार्गव वा सहित अतिथियों ने किया उद्घाटन
रहली। नौ दिन चले नवरात्रि पर्व की समाप्ती पर दसवें दिन मंगलवार को विजयदसवी महोत्सव विराठ दशहरा मेला के रूप में मनाया गया। नगरपालिका परिषद द्वारा आयोजित विराठ दशहरा मेला में नगर सहित आसपास के ग्रामिण क्षेत्रो से भी प्रतिमाएँ एवं दर्शनार्थी पहुंचे।रहली का दशहरा मेला पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र का सबसे बडा मेला होता है। मेले में लगभग 50 से 55 प्रतिमाएँ चल समारोह के दौरान मेला स्थल कालेज ग्राउंड पहुंची। पहली प्रतिमा के प्रवेश के साथ ही मेले का उद्घाटन मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, विशिष्ट अतिथि सांसद, दमोह लोकसभा राहुल सिंह, विधायक, देवरी बृजबिहारी पटैरिया,भाजपा नेता अभिषेक भार्गव, नपाध्यक्ष देवराज सोनी वा अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।
भाजपा नेता अभिषेक भार्गव और नपा अध्यक्ष देवराज सोनी के मुगदल प्रदर्शन ने खींचा सबका ध्यान
विराट दशहरा मेला मैदान पर आयोजित अखाड़ा कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण तब देखने को मिला जब भाजपा नेता अभिषेक भार्गव और नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी ने अखाड़े में उतरकर पारंपरिक अंदाज में जमकर मुगदल घुमाया। मेले में शामिल होने पहुँचे इन दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपनी कला और शारीरिक सौष्ठव का परिचय देते हुए मुगदल घुमाने के पारंपरिक करतब दिखाए। अपने प्रिय नेताओं को अखाड़े में इस जोश के साथ करतब करते देख मैदान में मौजूद दर्शक दीदार कर उत्साह से झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका भरपूर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पारंपरिक अखाड़े के अन्य पहलवानों ने भी एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन किया।
कौमी एकता का दिखा नजारा
दशहरा मेला पूरे बुदेलखंड क्षेत्र का सबसे बडा मेला है जहा लगभग 30से 40 हजार की संख्या में महिला पुरुष मेले में आते है। प्रतिवर्ष लगने वाले दशहरा मेला में मुस्लिम इत्हाद शिक्षा समिति द्वारा शीतल जल की व्यवस्था की जाती है। जाति और धर्म को भूल कर मुस्लिम भाईयो द्वारा हिन्दू भाईयो को पानी पिलाकर कौमी एकता का संदेश दिया जाता है। समिति के अध्यक्ष ने बताया की नगर में हिन्दू भाई ईद के मौके पर ईदगाह आकर मुबारकबाद देते है और विजयदसवी पर हम मुस्लिम भाई मेला परिषर में पानी पीलाकर एक दूसरे की खुशियो में शामिल होते है।
देर रात तक हुआ विसर्जन
मेला समाप्ती के बाद रामदल द्वारा रावण का दहन किया गया और जय श्रीराम के जय घोष वा आतिशबाजी से पूरा परिसर गुंज गया।और मेला समाप्ती की घोषणा की गई और प्रतिमाएं सुनार नदी के घाट पर बने विसर्जन स्थल पहुंची। जहा पर चाकचौबंद सुरक्षा व्यावस्था के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। रात्रि 2 बजे तक प्रतिमाएं विसर्जन स्थल पर आती रही देर रात्रि तक प्रतिमाओ का विर्सजन चलता रहा। सुनार नदी घाट पर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारीयो की उपस्थिति में प्रशिक्षित गोताखोरो द्वारा प्रतिमाओ को नदी में विसर्जीत किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम कुलदीप पारासर,तहसीलदार राजेश पाण्डेय, नायब तहसीलदार अनिल अहिरवार,एस डीओपी पूजा शर्मा ,थाना प्रभारी संजय रिश्वेश्वर ,नपा सीएमओ धनंजय गुमास्ता , के साथ जनप्रतिनिधि एवं नगरपालिका, पुलिस प्रशासन, लोकनिर्माण विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी, स्काउट, नगररक्षा समिति कोटवार संघ उपस्थिति रहे।
Related
Related Post
- September 19, 2026 • 👁 12
- by Sagar Uday
- 0
- 8:18 pm
पंडित रविशंकर शुक्ल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत की संकल्पना विषय पर आयोजित हुई भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता छात्राओं में दिखा उत्साह
सागर उदय संवाददाता, सागर पं.रविशंकर शुक्ल शासकीय कन्या उ.मा.वि. सागर में सेवा संकल्प अभियान के…
- September 25, 2026 • 👁 7
- by Sagar Uday
- 0
- 6:16 pm
