शाला मोहल्ला में फर्नीचर दुकान पर वन विभाग का छापा, भारी मात्रा में सागौन से निर्मित फर्नीचर जब्त, कीमत 2 लाख से अधिक
>> सागर>> शाला मोहल्ला में फर्नीचर दुकान पर वन विभाग का छापा, भारी मात्रा में सागौन से निर्मित फर्नीचर जब्त, कीमत 2 लाख से अधिक
शाला मोहल्ला में फर्नीचर दुकान पर वन विभाग का छापा, भारी मात्रा में सागौन से निर्मित फर्नीचर जब्त, कीमत 2 लाख से अधिक
गौरझामर। वन परिक्षेत्र गौरझामर के अंतर्गत शाला मोहल्ला स्थित एक फर्नीचर दुकान पर वन विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी से निर्मित फर्नीचर जब्त किया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि शाला मोहल्ला स्थित नितिन साहू की फर्नीचर दुकान पर अवैध रूप से सागौन का कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर वन परिक्षेत्र अधिकारी परिवेश भदौरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर दुकान पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर दुकान में सागौन की लकड़ी से बना तैयार फर्नीचर एवं अन्य सामग्री बड़ी मात्रा में पाई गई। जांच के दौरान दुकान संचालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने सभी सागौन सामग्री को जप्त कर वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया है।
वन विभाग ने आरोपी नितिन साहू पिता लखन साहू निवासी गौरझामर के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। विभाग का कहना है कि क्षेत्र में लकड़ी के अवैध भंडारण और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद अवैध लकड़ी कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
Related
Related Post
- September 30, 2026 • 👁 4
- by Sagar Uday
- 0
- 8:49 pm
संकल्प फाउंडेशन ने निभाया वादा, बोन मैरो कैंसर पीड़ित बच्ची के घर लगाया आरओ वॉटर प्युरिफायर सिस्टम
एक साल से बोतलबंद पानी पर निर्भर था परिवार, शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने के…
- September 20, 2026 • 👁 14
- by Sagar Uday
- 0
- 6:24 pm
