सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 18 शबरी वार्ड में चला विशेष सफाई अभियान, सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

सागर उदय संवाददाता, सागर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मकरोनिया के वार्ड क्रमांक 18 शबरी वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया एवं नगर पालिका परिषद मकरोनिया के अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार स्वास्थ्य विभाग में सभापति विवेक सक्सेना ने सहभागिता करते हुए वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक किया।

इस अवसर पर उन्होंने सफाई कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सफाई सुपर वाइजर, सफाई मित्रों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके समर्पण एवं परिश्रम से ही स्वच्छता अभियान सफल हो रहा है।

अभियान के दौरान वार्ड के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं नालियों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही आमजन से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा नगर पालिका के स्वच्छता प्रयासों में सहयोग करने की अपील की गई। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को जनहित में महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर पार्षद बलवंत सिंह ठाकुर नरेंद्र सिंह ठाकुर निशांत आठिया  जितेंद्र खटीक मुकेश पटेल एल्डमैन केदार शर्मा श्री मुकेश यादव अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुकर जाटव जिला उपाध्यक्ष आशीष पंथी महिला मोर्चा श्रीमति रेखा वर्मा श्रीमति रेखा अहिरवार श्रीमति रश्मि अहिरवार श्रीमति प्रियंका यादव दारा उपाध्याय विक्की बाथरे रतिराम ठेकेदार मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार शर्मा उपयंत्री सनी जैन सत्यम देवलिया परवेज अली सहित सफाई मित्र स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक सम्पन्न, नए जिला अध्यक्ष के लिए रायसुमारी हुई
सर्वधर्म समभाव कांग्रेस की पहचान है : महेश जाटव अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस का अभिन्न हिस्सा…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading