जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक सम्पन्न, नए जिला अध्यक्ष के लिए रायसुमारी हुई

सर्वधर्म समभाव कांग्रेस की पहचान है : महेश जाटव

अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस का अभिन्न हिस्सा है : भूपेंद्र सिंह मुहासा

सागर उदय, सागर
जिला कांग्रेस कमेटी सागर शहर व ग्रामीण के अल्पसंख्यक विभाग की संयुक्त बैठक आज राजीव गांधी भवन, गौर मूर्ति स्थित कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव एवं सागर जिला प्रभारी अशरफ खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मुहासा एवं जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने की।
बैठक में जिला प्रभारी श्री अशरफ खान ने अल्पसंख्यक विभाग के नए जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया। उन्होंने उपस्थित दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा कर उनकी राय जानी।
इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मुहासा ने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति सर्वधर्म समभाव की रही है। इन विभागों और प्रकोष्ठों के माध्यम से सभी धर्म के लोगों को प्रतिनिधित्व मिलता है जो अपनी बात संगठन में रख सकें एवं संगठन को विस्तार प्रदान कर सकें।
जिला शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस का अभिन्न हिस्सा है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पारदर्शी तरीके से योग्य कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी।
अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण मार्शल खान ने कहा कि मुस्लिम समाज हमेशा से कांग्रेस की विचारधारा का समर्थक रहा है और हमेशा देश हित में कांग्रेस को वोट करता आया है।कट्टर वादी मानसिकता वाली कुछ पार्टिया अगर ये सोचती हैं कि मुस्लिम समाज कांग्रेस से दूर हो जाएगा तो यह उनकी गलत फहमी है।
बैठक में अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एकमत से कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों को साथ लेकर चलती है। बैठक का संचालन जिला ग्रामीण संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने किया। आभार शहर अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष गब्बर पठान ने व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वागत भाषण युवा नेता जैद खान ने दिया।
बैठक को मुकुल पुरोहित,विजय साहू, हरविंदर सिंह चावला, शहजाद अंसारी, यासीन खान, आजाद खान,वसीम खान ने भी संबोधित किया।
बैठक में प्रमुख रूप सें पूर्व विधायक सुनील जैन वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना चौबे , रमाकांत यादव, पार्षद ताहिर खान,चमन अंसारी,सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ,अशरफ खान, शेरू खान, समीर खान,मोबीन खान, राशिद खान, जाहिद ठेकेदार,सलीम मकरानी, आसिफ खान ,मोहम्मद सद्दाम, वहीद सौदागर, निसारुद्दीन, शाहिद खान, इदरीश खान,परवेज खान,शाहरुख खान,राशिद खान, अशरफ खान, अब्दुल खान ,दीपक जैन जतिन चौकसे ,राहुल चौबे, सागर साहू,महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रजिया खान , पूर्व ब्लाक अध्यक्ष समीर खान , जाहिर ठेकेदार शोएब कुरेशी, सुनील पावा,अलीम खान (तज्जू ). असफाक खान. रवि सोनी. राशिद खान,इदरीश खान, परवेज खान,विमला अहिरवार, अली हुसैन,अनिल दक्ष, दीपक कुर्मी शहजाद हुसैन, राहुल रजक सहितअनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

खुरई विधानसभा क्षेत्र में अतिवर्षा से फसलों को हुए नुकसान पर पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, सर्वे और मुआवजे का आग्रह
सागर/खुरई। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव को पत्र लिख कर…
डेयरी विस्थापन परियोजना में आवंटित प्लॉट पर पशु शिफ्ट नहीं करने वाले डेयरी संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई
निगमायुक्त ने नगर निगम सीमा क्षेत्र में डेयरी संचालन एवं पशुओं के विचरण पर 5…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading