👁 कुल विजिटर: 30,187
f 𝕏 ➤

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आज

लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मयार्दाओं और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर होगा मंथन

सागर उदय संवाददाता, सागर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ह्यलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओह्ण अभियान के अंतर्गत आज सागर एवं नरयावली विधानसभा क्षेत्रों में युवा एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी को लोकतंत्र की मूल भावना, संवैधानिक मयार्दाओं और नागरिक दायित्वों से जोड़ने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर वैचारिक मंथन किया जाएगा।

संवाद कार्यक्रमों में लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही लोकतंत्र में असहमति और विरोध के अधिकार तथा अराजकता के बीच अंतर को लेकर युवाओं एवं विद्यार्थियों से संवाद किया जाएगा।

सागर में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन करेंगे युवाओं से संवाद

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि सागर विधानसभा का युवा एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम प्रात: 11 बजे महाराणा प्रताप नर्सिंग कॉलेज में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार एवं अभियान के जिला संयोजक मनीष चौबे व भाजपा नेत्री संगीता सिंह सहभागिता करेंगी।

नरयावली में सांसद डॉ. लता वानखेड़े रखेंगी विचार

नरयावली विधानसभा का युवा एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम प्रात: 11:30 बजे सिरोंज स्थित स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े उपस्थित रहेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी डॉ. अनिल तिवारी एवं कार्यक्रम संयोजक यश अग्रवाल सहभागिता करेंगे।

Leave a Reply

Related Post

दतिया के विकास और सुशासन की निरंतरता के लिए भाजपा को दें प्रचंड समर्थन : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
खाद्य मंत्री ने सुशासन और जनकल्याण के लिए कमल खिलाने का किया आह्वान सागर उदय,…
शारदीय नवरात्रि में नौ देवियों की श्रृध्दा व भक्तिभाव से हो रही है पूजा
गौरझामर। नवरात्रि के पुनीत पावन वार्षिक त्यौहार नवदुर्गा पर्व पर सभी सनातन हिंन्दु धर्मावलम्बियो व्दारा…
सांसद संवाद केंद्र में जनसुनवाई के दौरान सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं
अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश सागर उदय, सागरसागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े…