गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता मित्रों का सम्मान एवं वृक्षारोपण

बापू के विचारों को आत्मसात कर आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में दें योगदान – विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार

बंडा । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार के नेतृत्व में नगर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वच्छता मित्रों सफाईकर्मियों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं कृषि उपज मंडी समिति बंडा में गांधी जयंती तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के गौरवशाली सार्वजनिक सेवा काल के उपलक्ष्य में ह्लसेवा संकल्पह्व अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, स्वदेशी, ग्राम स्वराज और सेवा जैसे उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि है।

विधायक ने कहा कि गांधी जी राष्ट्र की आत्मा हैं और उनके विचार भारत की सामाजिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने देशवासियों को स्वदेशी अपनाने, गांवों को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। आज हम सभी का दायित्व है कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए स्वच्छ, सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।ह्व

उन्होंने स्वच्छता मित्रों का सम्मान करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सफाईकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन अपने कार्य के माध्यम से समाज की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर निकाय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी स्वच्छ और स्वस्थ भारत का संकल्प पूरी तरह साकार होगा , उन्होंने उपस्थित कार्यकतार्ओं एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएं और समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें।

   स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान

नगर में आयोजित सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के दौरान नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वच्छता मित्रों (सफाईकर्मियों) को विधायक एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सफाईकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई, वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता कर्मी प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए नगर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके परिश्रम और सेवाभाव का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

 कृषि उपज मंडी समिति में हुआ वृक्षारोपण

गांधी जयंती एवं ह्लसेवा संकल्पह्व अभियान के अंतर्गत कृषि उपज मंडी समिति बंडा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने भी गांधी जी के विचारों को याद करते हुए सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मंगलसिंह दादा , मंडल अध्यक्ष रुपेश रोशन खरे , नीतेश जैन नैनधरा, नगर परिषद अध्यक्ष वैभवराज सिंह कुकरेले , महेन्द्र सिंह महूंना , उमेश जैन पटारी , बाबूसिंह मुडिया पन्ना ठाकुर , प्रभुदयाल राठौर पुरुषोत्तम दुबे , सनत जैन , केसरी सिंह , देव पटैल , प्रशांत भोजक ,राजेन्द्र लोधी , एसडीएम संजय जैन , पदाधिकारीगण सहित कृषि उपज मंडी समिति बंडा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकतार्ओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Related Post

बीते 23 दिनों में 88 मरीजों को मिला नि:शुल्क रक्त, 12 वर्षों में 16,623 यूनिट रक्त ने की 49,868 हजार प्राणों की रक्षा
भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों का भरोसा सागर उदय, सागर मध्यप्रदेश के पूर्व…
विश्वविद्यालय में हंगामे के मामले में एफआईआर का इंतजार, आवेदन के चार दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय ने थाना सिविल लाइन को दिया था आवेदन, शासकीय कार्यक्रम में…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading