मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

अपनी मुख्यमंत्री स्वेच्छा मद से तत्काल स्वीकृत की 1 लाख 80 हजार की सहायता राशि

सागर। अरिहंत विहार कालोनी निवासी सागर के 101 वर्षीय वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन से विगत जुलाई माह आनलाइन ठगी के माध्यम से बैंक खाते से दो बार में 176000 रुपए की ठगी हुयी थी जिसकी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी परंतु अभी तक कोई कार्यवाही न होने पर उन्होंने केबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत से गुहार लगाई थी। स्वतंत्रता सेनानी के साथ हुई ठगी मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के मोहली आगमन पर ताराचंद की मुख्यमंत्री से भेंट कराकर उनके साथ हुई आॅनलाइन ठगी मामले से अवगत कराया मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सागर आईजी व एस पी से उक्त प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मंद से तत्काल 180000 रुपए की राशि स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी हमारे राष्ट्र की धरोहर है, ये हमारा सौभाग्य है ऐसे महान सेनानी हमारे बीच उपस्थित है और हमे उनका आशीर्वाद मिल रहा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जायेगा।

नगर के गौरव वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन जी के मामले में संवेदनशीलता त्वरित राशि स्वीकृत करने पर रामपुरा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पराग बजाज एवं जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य देवेन्द्र फुसकेले ने  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Related Post

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading