मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का संकल्प हर व्यक्ति हो स्वस्थ: हीरा सिंह राजपूत

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल पर जैसीनगर में विशाल नेत्र शिविर, 700 लोगों की हुई जांच

सागर उदय संवाददाता, सागर

सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत की पहल पर जैसीनगर में दो दिवसीय विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के प्रथम दिवस 8 अक्टूबर को चित्रकूट के नेत्र विशेषज्ञों एवं सागर से आए चिकित्सकों की टीम ने क्षेत्र के लोगों की आंखों की जांच की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी आंखों की जांच कराई।

पहले दिन करीब 700 लोगों की नेत्र जांच की गई, जबकि जांच के बाद 278 जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। जांच के दौरान 36 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या सामने आई। इन मरीजों को आगे उपचार एवं आॅपरेशन के लिए चित्रकूट स्थित नेत्र अस्पताल भेजा जाएगा, जहां उनका निशुल्क मोतियाबिंद आॅपरेशन कराया जाएगा। मरीजों के चित्रकूट आने-जाने, ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल पर की जाएगी।

मरीजों के लिए भोजन की भी व्यवस्था

शिविर में आने वाले मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। शिविर में आने वाले मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की ओर से की गई। स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को उनके गांव और नगर के नजदीक ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक अथवा अन्य कारणों से कोई व्यक्ति आंखों की जांच और उपचार से वंचित न रहे।

मां सरस्वती एवं सद्गुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ शुभारंभ

शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं सद्गुरु के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम का स्वागत करते हुए शिविर का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल पर क्षेत्रवासियों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल पर यह विशाल नेत्र शिविर क्षेत्रवासियों के लिए आयोजित किया गया है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की सोच है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र का हर व्यक्ति स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं, जिनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच अवश्य कराएं और अपने परिवार के सदस्यों को भी स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आंखें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं और समय पर जांच होने से कई गंभीर समस्याओं की पहचान प्रारंभिक अवस्था में ही की जा सकती है।

हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत क्षेत्रवासियों के जनकल्याण और सुविधा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, सेवा और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार जनकल्याण और जनसेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। इसी भावना के अनुरूप स्थानीय स्तर पर भी जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 9 अक्टूबर को स्कूली बच्चों की भी होगी नेत्र जांच

दो दिवसीय नेत्र शिविर के दूसरे दिन 9 अक्टूबर को क्षेत्र के स्कूली बच्चों की विशेष रूप से नेत्र जांच की जाएगी। जैसीनगर के विभिन्न स्कूलों को शिविर की जानकारी भेजी गई है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

शिविर में केवल आंखों की सामान्य जांच ही नहीं, बल्कि आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की चिकित्सकीय जांच और आवश्यक परामर्श भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही मरीजों की ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी स्वास्थ्य संबंधी जांच भी की जा रही है।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों और विशेषकर स्कूली बच्चों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराएं। समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय परामर्श से आंखों से संबंधित समस्याओं की पहचान एवं उपचार में मदद मिल सकती है।

इस अवसर पर भाजपा जिला श्याम तिवारी ,,जनपद अध्यक्ष रामबाबू सिंह, शिविर के प्रभारी वीरेन्द्र पाठक,  पप्पू तिवारी हरनाम सिंह, धीरज सिंह, संदीप बड़ोनिया,नरेंद्र डब्बू आठिया, निरंजन राजपूत गणेश गौर,रामराज सिंह, देवी सीग राजपूत,प्रहलाद, शिवराज सिंह, प्रशांत तिवारी, प्रशांत दीक्षित, पप्पू दुबे ,सोहिल तोड़ा, अंजय मिश्रा, कविंद्र दुबे, नर्मदा कोरी, के एम बड़ोनिया, प्रदीप साहू सहित हजारों

Leave a Reply

Related Post

मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत 26 सितंबर को ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम एवं ‘सेवा संकल्प यात्रा’ में होंगे शामिल
सागर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत जी दिनांक 26 सितंबर…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading