दिव्य गीता ज्ञान, श्रीमद् भागवत गीता पर आधारित लोक नृत्य नाटिका एवं मोनिया नृत्य का हुआ भव्य आयोजन
>> सागर>> दिव्य गीता ज्ञान, श्रीमद् भागवत गीता पर आधारित लोक नृत्य नाटिका एवं मोनिया नृत्य का हुआ भव्य आयोजन
दिव्य गीता ज्ञान, श्रीमद् भागवत गीता पर आधारित लोक नृत्य नाटिका एवं मोनिया नृत्य का हुआ भव्य आयोजन
ऐसे आयोजन हम सबको हमारी संस्कृति से जोड़ते हैं : सिंह
सागर उदय संवाददाता, सागर/देवरीकलां
शासकीय सांदीपनि विद्यालय, देवरी में दिव्य गीता ज्ञान, श्रीमद् भागवत गीता पर आधारित लोक नृत्य नाटिका एवं मोनिया नृत्य का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह को आमंत्रित किया गया था, परंतु स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनके पुत्र एवं प्रतिनिधि अभिराज सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने की। मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि अभिराज सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हमारे देश का इतिहास अद्भुत है। ऐसे कार्यक्रम जो हजारों वर्ष पुरानी हमारी संस्कृति को दशार्ते हैं, जिस संस्कृति ने विश्व को रास्ता दिखाया है, ऐसे कार्यक्रमों से हमारा ज्ञान बढ़ता है। हम अपनी संस्कृति को समझते हैं और अच्छे से सीखते हैं। ऐसे आयोजन हम सबको हमारी संस्कृति से जोड़ते हैं। तूफान की वजह से कई बार वृक्ष गिर जाते हैं, अगर हमारे जीवन में संस्कृति रूपी ताकत नहीं होती तो हम भी सूखे वृक्ष के समान हैं। हमारी संस्कृति हमें सीख देती है। युवाओं का भी कर्तव्य है कि वह अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाएं। यह सोच ऐसे कार्यक्रमों से ही विकसित होती है।
उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना चाहिए, युवा ही देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने गीता के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया और गीता के श्लोक भी सुनाए।
क्षेत्रीय विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने संबोधित करते हुए कहा माता-बहनों पर बहुत बड़ी जवाबदारी रहती है। गृह कार्य से लेकर पशुओं की सेवा, बच्चों की सेवा और रिश्तेदार आए तो उनकी सेवा में व्यस्त रहती हैं। मैं आप सबसे एक आग्रह करना चाहता हूं, जब भी आपका बच्चा स्कूल जाए तो बच्चों के बैग में किताब और पेंसिल के अलावा एक छोटी सी रामायण की पुस्तक जरूर रखें, ताकि आपका बच्चा रामायण से जुड़े, राम से जुड़े और भारतीय संस्कृति को पहचाने, गीता से जुड़े। उद्बोधन के बाद कलाकारों द्वारा मोनिया नृत्य का आयोजन किया एवं मंच से गीता ज्ञान की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह डॉक्टर बलदेव सिंह लोधी पूर्व उपाध्यक्ष जिला लक्ष्मण सिंह लोधी सुधीर बजाज बद्री कुर्मी देवेंद्र खरे मनोहर गुप्ता राजाराम पटेल राघवेंद्र सिंह पार्षद नारायण बाल्मिक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्राचार्य सुनील बडे़रिया एवं बड़ी संख्या में – छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- September 24, 2026 • 👁 14
- by Sagar Uday
- 0
- 8:45 pm
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए जा रहे सेवा-सेतु कैम्प
सागर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र वि.वि.कं. लि. सागर द्वारा भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के निदेर्शानुसार…
- September 22, 2026 • 👁 8
- by Sagar Uday
- 0
- 6:26 pm
