भाजपा महिला मोर्चा का धरना-प्रदर्शन आज, राहुल गांधी का करेगी पुतला दहन

सागर। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (खठव) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के विरुद्ध छात्राओं द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न एवं अनुचित व्यवहार के आरोपों की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला सागर द्वारा सोमवार, 12 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन व राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया जाएगा। प्रदर्शन दोपहर 3 बजे नमकमंडी परिसर में आयोजित होगा। धरना-प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल होंगी।  भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मेघा दुबे ने सभी पदाधिकारी बहनों एवं कार्यकतार्ओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में सहभागिता करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Related Post

निगमायुक्त  राजकुमार खत्री ने समाजसेवियों के साथ लोहिया पार्क का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
लोहिया पार्क सहित शहर के समस्त पार्को की बेहतर सफाई एवं देखरेख से यहां सैर…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading