वैदिक वाटिका में वैदिक संस्कृति रास गरबा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

मां दुर्गा के भजनों पर थिरके कदम, विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

सागर उदय संवाददाता, सागर

मकरोनिया स्थित वैदिक वाटिका में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार वैदिक संस्कृति रास गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। 15 अक्टूबर को रात 8 बजे आयोजित महोत्सव का शुभारंभ परम पूज्य संत श्री केशव गिरि जी महाराज की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, कार्यक्रम आयोजक सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, हरिराम सिंह ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण के बीच मां दुर्गा की आरती की गई। इसके बाद गरबा नृत्य के प्रतिभागियों ने मां दुर्गा के भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक गरबा की लय, संगीत और भक्तिमय माहौल ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।

बच्चों की प्रस्तुतियों में दिखी एक भारत, श्रेष्ठ भारत की झलक

महोत्सव का विशेष आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत गरबा नृत्य रहा। बच्चों ने भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक पहचान और रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक विविधता वैदिक वाटिका के प्रांगण में एक साथ साकार हो उठी हो। प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और विविधता में एकता का सुंदर संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक वानखेड़े द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर  ललित मोहन जी, श्रीमती आशालता सिलाकारी, जिला महामंत्री  चेतराम अहिरवार, जगन्नाथ गुरैया, पंकज मुखारिया, विक्रम सोनी, सुशील साहू, महेश साहू, अमित बैसाखिया, रूपेश जडिया, रेखा राजपूत सोनिया सराफ सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित सहित गरबा नृत्य के प्रतिभागियों के साथ उनके अभिभावकों, क्षेत्रवासियों और नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Related Post

Post Image
बिजली कंपनियो में कार्यरत प्रदेश भर के हजारो संविदा कार्मिको ने दी दीपावली पूर्व कार्य बहिष्कार की चेतावनी  
नियमितीकरण योजना 2026 का ड्राफ्ट तैयार होने के बावजूद उस पर नही हो रहा है…
श्रद्धा, पुष्पवर्षा और जनसहभागिता से नरयावली में हुआ पूज्य आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का आत्मीय अभिनंदन
सनातन हिन्दू एकता यात्रा का जगह-जगह स्वागत, विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने क्षेत्रवासियों के प्रति…
बागेश्वर धाम की सनातन एकता हिंदू यात्रा के स्वागत को लेकर आकाश सिंह राजपूत ने किया जनसंपर्क
पीले चावल देकर सनातनी बंधुओं को दिया आमंत्रण सागर उदय संवाददाता,सागर बागेश्वर धाम सरकार के…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading