मुख्यमंत्री ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
>> मध्य प्रदेश>> मुख्यमंत्री ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
ऐतिहासिक लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी, चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश
सागर उदय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के लालबाग पैलेस के समीप निमार्णाधीन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्मारक का समग्र विकास करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी, चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल किया जाए, ताकि पर्यटक इन सभी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का एक साथ अवलोकन कर सकें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐतिहासिक रामपुर कोठी के जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन किया। भवन की ऐतिहासिक पहचान बनाए रखने के लिए पारंपरिक चूना तकनीक से बाहरी दीवारों का संरक्षण तथा छतों पर वॉटर प्रूफिंग का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि संरक्षण के दौरान भवन के मूल स्थापत्य स्वरूप और ऐतिहासिक महत्व को सुरक्षित रखते हुए आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निर्माण कार्यों के प्रगति की सतत रूप से उन्हें जानकारी दी जाए तथा निर्धारित समय अवधि में कार्य पूर्ण किया जाए। पुराने आरटीओ भवन एवं रामपुर कोठी की भूमि पर विकसित किए जा रहे इस स्मारक की अनुमानित लागत लगभग 150 करोड़ रुपये है। इसके प्रथम चरण में करीब 40 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। परियोजना का उद्देश्य लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन, न्यायप्रियता, सुशासन, जनसेवा और सांस्कृतिक योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है।
3डी प्रोजेक्शन, लाइट एंड साउंड शो और संग्रहालय होंगे आकर्षण
स्मारक में आधुनिक तकनीक के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन और योगदान को प्रदर्शित करने की योजना है। इसके अंतर्गत डिजिटल प्रस्तुतियां, 3डी प्रोजेक्शन, चित्र एवं म्यूरल्स, लाइट एंड साउंड शो तथा संग्रहालय विकसित किए जाएंगे। इनके माध्यम से विद्यार्थियों, शोधकतार्ओं और पर्यटकों को उनके सुशासन, न्यायप्रियता, जनकल्याणकारी कार्यों तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण में योगदान को जानने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि प्रवेश मार्ग और परिसर की रूपरेखा पर्यटकों की सुविधा के अनुरूप तैयार की जाए तथा सभी ऐतिहासिक स्थलों के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाए। देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक ट्रस्ट, इंदौर तथा मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के सहयोग से कार्य किए जा रहे है।
Related
Related Post
- October 15, 2026 • 👁 10
- by Sagar Uday
- 0
- 8:41 pm
जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए नई कंपनी…सरकार देगी 100 करोड़
भोपालमोहन कैबिनेट ने जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए नई कंपनी के गठन…
- September 17, 2026 • 👁 11
- by Sagar Uday
- 0
- 6:29 pm
