👁 कुल विजिटर: 802
f 𝕏 ➤

सेवा संकल्प अभियान का समापन, विद्यार्थियों ने नशामुक्ति का संदेश देकर किया जागरूक

सागर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी सदर में सेवा संकल्प अभियान के समापन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विचार संस्था के डायरेक्टर एवं समाजसेवी श्री कपिल मलैया तथा विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभु दयाल पटेल रहे।

विद्यार्थियों ने नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत कर नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। भाषणों और गीतों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता तथा स्वस्थ समाज के निर्माण का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अतिथियों ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संस्था के प्राचार्य श्री रविंद्र जैन ने कहा कि ऐसे अभियान विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, अनुशासन, संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं।  कार्यक्रम का संचालन श्री आलोक गुप्ता ने किया और आभार प्रदर्शन सुश्री शिवानी गौतम ने किया। डॉ. रानू सोनी ने अभियान के अंतर्गत विद्यालय में आयोजित गतिविधियों और किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर सफीक खान विनीत अजय श्रीवास्तव महेश दुबे रानू पटेल विद्यार्थियों के अभिभावक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Related Post

आदिवासी बहुल ग्राम चमेली खापा में डोल ग्यारस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
देवरीकलां। केसली ब्लॉक के आदिवासी बहुल ग्राम चमेली खापा में डोल ग्यारस का पर्व हर्षोल्लास…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading