आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचैपाल” का 18वां शिविर संपन्नसंत कंवरराम एवं शास्त्री वार्ड के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने की कार्रवाई की गई

सागर । नगर निगम द्वारा संचालित “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचैपाल” के अंतर्गत 18 वां शिविर संत कंवरराम एवं शास्त्री वार्ड में स्थित सिंधी धर्मशाला में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनके निराकरण के लिए मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
शिविर को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में जनचैपाल शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके वार्ड में ही सुनिश्चित किया जा रहा है। यह 18 वां जनचैपाल शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत कराने का आग्रह किया, ताकि उनका समयबद्ध निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि संतकंवरराम एवं शास्त्री वार्ड में सड़कों का शत् प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है अगर कोई आवश्यक कार्य होगा तो उसे भी कराया जाएगा।
महापौर ने बताया कि जनचैपाल शिविरों में वृद्धावस्था पेंशन, कल्याणी पेंशन, संबल कार्ड, समग्र आईडी, राशन पर्ची, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट, जलप्रदाय, स्वच्छता, अतिक्रमण, स्वास्थ्य एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि नगर निगम द्वारा पहली बार नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके ही वार्डों में पहुंचकर जनचैपाल शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभिनव पहल प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी को कम करने के साथ-साथ छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित कर रही है।  उन्होंने कहा कि संतकंवरराम वार्ड की पार्षद श्रीमती रोमा कैलाश हसानी वार्ड की समस्याओं के निराकरण के हमेशा ही तत्पर रहते हैं और महापौर जी द्वारा उनकी सभी समस्याओं का निराकरण तत्काल करवा दिया जाता है। उन्होंने नागरिकों से जनचैपाल शिविरों में उपस्थित होकर अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

एम आई सी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर ने कहा कि मानवीय संवेदनाओं को दृष्टिगत रखते हुए महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने नागरिकों की समस्याओं का उनके ही वार्ड में निराकरण कराने के ष्आपकी महापौर आपके द्वार ष्जनचैपाल शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।जनचैपाल शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच बनकर उभरे हैं। उन्होंने बताया कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा कर संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे प्रत्येक शिकायत एवं आवेदन का प्रभावी निराकरण हो सके। जनचैपाल शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई किए जाने से नागरिकों ने संतोष व्यक्त करते हुए नगर निगम की इस पहल की सराहना की।
  जोन प्रभारी एवं सफाई दरोगा को अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के निर्देश- शिविर के दौरान  महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने जोन प्रभारी रज्जन करोसिया को शिविर की जानकारी होते हुए बार- बार फोन लगाने के बावजूद विलंब से आने एवं सफाई दरोगा राकेश सनकत के अनुपस्थित रहने पर सख्त कार्रवाई करने हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
शिविर में एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, श्री संगीता शैलेष जैन, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया,पार्षद  श्रीमती रोमा कैलाश हसानी,श्रीमती गीता संजय दुबे,  श्री कन्हैयालाल,  रामचंद्र पीपराली,चंदू बुलवानी, मनोहर मीरचंदानी, अनिल लालवानी,सन्तू पोपरानी, मुरली बजाज, जगदीश दरयानी,अशोकबुधवानी, सुरेश हसरेजा, श्रीमती कविता शर्मा ,सच्चानंद छावड़ा,अमित लालवानी, महेश राजपूत,राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, उपयंत्री संयम चतुर्वेदी, योजना प्रभारी जया श्रीवास्तव, प्रकाश प्रभारी श्रीमती आसिमा तिर्की, एनयूएलएम सिटी मैनेजर विक्रम जैन, निगम सचिव मुन्नालाल रैकवार, यशवंत कोष्टी, आसिफ खान,मंगल तिवारी, स्वदेश राजा बुंदेला, राजेंद्र मलैया,संबंधित एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Related Post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सागर जिले के प्रत्येक बूथ पर हुए कार्यक्रम
सागर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं अखंड भारत के प्रबल समर्थक डॉ.…
परिवहन विभाग द्वारा गैस किट से संचालित मारूति वैन पर थाना केन्ट में दर्ज करवाई एफआईआर
सागर/ स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading