भारतीय संस्कृति, आस्था और उल्लास के संग मकरोनिया में हुआ 51 फुट रावण का दहन
>> सागर>> भारतीय संस्कृति, आस्था और उल्लास के संग मकरोनिया में हुआ 51 फुट रावण का दहन
भारतीय संस्कृति, आस्था और उल्लास के संग मकरोनिया में हुआ 51 फुट रावण का दहन
विधायक इंजी. प्रदीप लारिया की पहल से वर्ष 2011 में शुरू हुआ विजयादशमी महोत्सव 16वें वर्ष में भी बना जन-आस्था का केंद्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भव्य आतिशबाजी ने बांधा समां
सागर उदय संवाददाता, सागर
नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद मकरोनिया के रजाखेड़ी बजरिया स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक वैभव के साथ आयोजित हुआ। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया की पहल पर वर्ष 2011 में प्रारंभ हुआ यह महोत्सव अपने 16वें वर्ष में भी व्यापक जनसहभागिता का साक्षी बना। 51 फुट ऊंचे रावण के दहन, मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भव्य आतिशबाजी ने उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। रजाखेड़ी बजरिया का दशहरा महोत्सव सागर के प्रमुख दशहरा आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।
कार्यक्रम में अध्यक्षता विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने की। नगर पालिका परिषद मकरोनिया के अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन एवं श्रीराम दरबार पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात गणेश वंदना, श्रीकृष्ण रासलीला, फूलों की होली, शंकर-अघोरी, दुर्गा-काली महिषासुर वध और श्रीराम दरबार के अंतर्गत राम-रावण युद्ध की प्रस्तुतियों ने भारतीय पौराणिक परंपराओं को जीवंत किया। सिंदूर एक्ट सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।
भारतीय संस्कृति और मयार्दा का संदेश देते हुए विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने कहा कि* विजयादशमी केवल रावण के पुतले का दहन करने का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर विद्यमान अहंकार, क्रोध, लोभ, अन्याय और नकारात्मक प्रवृत्तियों को समाप्त करने का संकल्प है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म, मयार्दा, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भारतीय संस्कृति की वास्तविक शक्ति उसके संस्कारों, परिवार व्यवस्था, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों में निहित है। त्योहार हमारी नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने तथा समाज में सद्भाव और एकता को सुदृढ़ करने का माध्यम हैं। उन्होंने सभी से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने और समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के उपरांत श्रीराम दरबार पूजन और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विजयादशमी के मुख्य आकर्षण 51 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के साथ आकाश में हुई भव्य आतिशबाजी ने दशहरा मैदान को रोशनी से जगमगा दिया। जय श्रीराम के उद्घोष और लगभग दस हजार की संख्या में उपस्थित जनसमुदाय के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया। बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचा।
महोत्सव में प्रभुदयाल कुशवाहा, अध्यक्ष कुश कल्याण बोर्ड, जिला महामंत्री चैन सिंह,संघ संचालक, डॉ.जीएस चौबे, केशव गिरी महाराज, नपाध्यक्ष मिहीलाल,छाया दीदी बह्मकुमारी आश्रम, आफीसर यादव, जयंती मौर्य, कपिल कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, अशोक सिंह पड़रिया,सौरभ केशरवानी, अरविंद घोषी,सोहन लोधी, वर्षा विश्वकर्मा, पार्षदगण, एल्डरमैन, भाजपा जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
आस्था, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक सहभागिता के समन्वय से आयोजित इस महोत्सव ने मकरोनिया सहित आसपास के क्षेत्र में विजयादशमी के उल्लास और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की अमिट छाप छोड़ी।
Related
Related Post
- September 26, 2026 • 👁 6
- by Sagar Uday
- 0
- 8:34 pm
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय राष्टÑीयसंगोष्ठी का आयोजन
सागर उदय, सागर स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के एस.व्ही.एन. इंस्टीट्यूट आॅफ फामेर्सी एंड रिसर्च द्वारा विश्व…
- October 18, 2026 • 👁 12
- by Sagar Uday
- 0
- 8:54 pm
