निर्धारित स्थानों पर ही करें पटाखों का भंडारण एवं विक्रय
>> सागर>> निर्धारित स्थानों पर ही करें पटाखों का भंडारण एवं विक्रय
निर्धारित स्थानों पर ही करें पटाखों का भंडारण एवं विक्रय
शहर में खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में पटाखा दुकानें लगाई जाएंगी
सागर उदय संवाददाता, सागर
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने दीपावली के अवसर पर पटाखों के वैद्य विक्रय एवं किसी भी अप्रिय घटना से निपटनें एवं सावधानी बरतनें हेतु थोक एवं फुटकर पटाखा विक्रेताओं के साथ बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले में पटाखों के भंडारण एवं विक्रय को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पटाखों के भंडारण और विक्रय की व्यवस्था निर्धारित नियमों के अनुसार की जाए। सभी दुकानों के बीच गाइडलाइन के अनुसार स्पेस होना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि पटाखों का भंडारण केवल निर्धारित एवं अधिकृत स्थानों पर ही किया जाए। सागर शहर में खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगी।
कार्बनाइट गन पर पूर्णत: प्रतिबंधित
कलेक्टर श्रीमती पाल ने कहा कि जिले में कार्बाइड गन के इस्तेमाल पर पूर्णत: रोक लगाई गई है। इसके इस्तेमाल को रोकने के लिए अभियान मोड चलाएं। कार्बाइड गन के विक्रय पर विक्रेता एवं लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने पटाखा बाजारों में व्यवस्थित लेआउट, यातायात प्रबंधन, अग्निशमन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पटाखों के थोक स्टॉक का सत्यापन करने तथा पात्र व्यापारियों के लाइसेंस का समय पर नवीनीकरण एवं वितरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर अवैध भंडारण या नियमों के उल्लंघन की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर के निर्देश पर जिले में पटाखा गोदामों का एसडीएम करेंगे सघन निरीक्षण
कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले में समस्त एसडीएम (राजस्व) ने अपने-अपने अनुभाग में पटाखा गोदामों का सघन औचक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने सभी एसडीएम को गोदामों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने, लाइसेंसियों को निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने एवं अवैध पटाखा विक्रय पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बाजार में कोई भी दुकानदार बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री न करे। पटाखों को आबादी के बाहर खुले स्थान पर ही बेचा जाए। निरीक्षण के दौरान गोदामों एवं दुकानों पर अग्निशमन यंत्रों के साथ-साथ बालू भरी बाल्टियां और पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पटाखा स्टॉक का परिवहन व्यवस्था का पूर्णत: ध्यान रखें। परिवहन सुरक्षित तरीके से होना चाहिए। वाहन कवर्ड होना चाहिए लूज वायरिंग न हो एवं ज्वलनशील वस्तुए न हो। वेयर हाउस में सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक चीजे उपलब्ध होनी चाहिए।
Related
Related Post
- September 25, 2026 • 👁 14
- by Sagar Uday
- 0
- 7:01 pm
ब्रह्मचर्य केवल कुशील पाप का त्याग नहीं, पांचों इंद्रियों के विषयों से विरक्ति भी आवश्यक : सचिन शास्त्री
बीना। तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय में चल रहे दश लक्षण पर्व के अंतिम दिवस…
- September 27, 2026 • 👁 9
- by Sagar Uday
- 0
- 8:29 pm
