👁 कुल विजिटर: 4,746
f 𝕏 ➤

पत्नी की हत्या कर लाश के साथ रातभर सोया पति

अनूपपुर
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में पति ने मायके जाने की जिद करने पर पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। सिर फोड़ दिया। आंख, चेहरा और नाक में गंभीर चोटें आई हैं। हत्या के बाद शव के पास रातभर सोता रहा। जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 23 वर्षीय चंदा देवी कोल के रूप में हुई है। वह कोतमा थाना क्षेत्र के टिकाई टोला की रहने वाली थी। पति सुदामा अगरिया (26) ने हत्या के बाद खून के धब्बों को गोबर से पोतकर मिटाने की कोशिश भी की। एसपी विक्रांत मुराब के मुताबिक, चंदा और सुदामा के बीच करीब पांच साल पहले प्रेम संबंध था। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। कुछ दिन बाद शादी कर ली। इसके बाद दोनों साथ में मजदूरी करने के लिए जाते थे। पुलिस के अनुसार, चंदा अक्सर बिना बताए मायके चली जाती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। गांव के लोग कई बार समझाकर मामला शांत करा चुके थे, लेकिन विवाद जारी रहता था। बुधवार रात करीब 8 से 9 बजे सुदामा नशे की हालत में घर आया। मायके जाने की बात पर उसने चंदा को समझाने की कोशिश की, लेकिन बहस बढ़ गई। पुलिस के मुताबिक, चंदा ने गाली-गलौज की, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। दोनों को झगड़ते देखकर सुदामा की मां अपने करीब ढाई साल और डेढ़ साल के दो पोते-पोतियों को लेकर दूसरे घर चली गईं। इसी दौरान सुदामा ने बांस के डंडे से चंदा पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Related Post

विकसित भारत जी रामजी अधिनियम’ से बदलेगी ग्राम पंचायतों की तस्वीर और तकदीर- सांसद श्री लोधी
जन-जागरूकता से सफल होगी विकसित भारत-जी राम जी योजना- विधायक श्री मलैया 7,500 करोड़ रूपये…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading