👁 कुल विजिटर: 3,768
f 𝕏 ➤

हाईवे पर चेकिंग के दौरान कॉन्स्टेबल को कुचला, मौत

मुरैना
मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर बुधवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार लोडिंग गाड़ी ने सिविल लाइन थाने के कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश तिवारी को कुचल दिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने करीब 12 किलोमीटर पीछा कर नूराबाद के पास उसे पकड़ लिया।
बाइक सवार को रोकने का इशारा कर रहे थे
सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव के मुताबिक, बुधवार को वे 8 पुलिसकर्मियों के साथ जनकपुर गांव में झगड़े के एक मामले में दबिश देने गए थे। वहां से लौटने के बाद शाम को टीम नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश तिवारी ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, तभी मुरैना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया।

Leave a Reply

Related Post

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading