👁 कुल विजिटर: 4,796
f 𝕏 ➤

इंदौर में आज से दो दिनी सेमीकंडक्टर समिट शुरू:CM मोहन यादव कंपनियों के प्रतिनिधियों से कर रहे वन-टू-वन

इंदौर में शुक्रवार से दो दिवसीय मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 शुरू हो गई है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस समिट में 50 से अधिक कंपनियां अपनी तकनीक, उत्पाद और समाधान प्रदर्शित कर रही हैं। समिट का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए निवेश की संभावनाएं तलाशना और मध्य प्रदेश को इस क्षेत्र के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समिट में पहुंच गए हैं। वे सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में प्रदेश में निवेश, तकनीकी सहयोग और सेमीकंडक्टर उद्योग के विकास की संभावनाओं पर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री समिट में ‘सेमीकंडक्टर हब के रूप में मध्य प्रदेश का विजन’ भी प्रस्तुत करेंगे और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

समिट में करीब ₹6,200 करोड़ के प्रस्तावित निवेश पर भी खास नजर रहेगी। पारस सेमीकंडक्टर्स ने प्रदेश में सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग इकाई स्थापित करने के लिए यह निवेश प्रस्ताव दिया है। प्रस्तावित परियोजना से प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग और उससे जुड़े कारोबार को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Related Post

दावा- ऐसा मंदिर, जहां लकवा मिर्गी जैसे रोग ठीक होते हैं मालवा की वैष्णोदेवी आरोग्य तीर्थ के नाम से प्रसिद्ध; फिल्म भी बन चुकी
नीमचमध्य प्रदेश के नीमच जिले में स्थित भादवा माता मंदिर को आरोग्य तीर्थ भी कहा…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading