कूनो में गूंजी चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी
>> मध्य प्रदेश>> कूनो में गूंजी चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी
कूनो में गूंजी चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी
भोपाल
मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो राष्ट्रीय उ़़द्यान में चीता प्रोजेक्ट अंतर्गत 5 अक्टूबर सोमवार को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई। भारतीय धरती पर जन्मी 32 माह की मादा चीता केजेपी-21 ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की संख्या बढ़कर अब 60 हो गई है, इसमें से 41 भारतीय धरती पर जन्में चीते शामिल है। भारत में जन्मी मादा चीता केजेपी-12 और मुखी के बाद केजेपी-21 तीसरी मादा चीता है, जिसने भारतीय धरती पर शावकों को जन्म दिया।
यह उपलब्धि देश में चीता संरक्षण एवं पुनर्स्थापना के प्रयासों की सफलता और चीतों की नई पीढ़ी की विस्तार की दिशा में मील का पत्थर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रोजेक्ट चीता से जुड़े वन्य अधिकारियों, पशु चिकित्सकों, मैदानी अमले, प्रबंधन टीम तथा सभी सहयोगियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों से भारत में चीता पुनर्स्थापना की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। नन्हें मेहमानों के आगमन से कूनो की धरती पर एक बार फिर वन्य जीव संरक्षण की नई उम्मीद ने जन्म लिया है।
Related
Related Post
- June 26, 2026 • 👁 34
- by Sumit Singh
- 0
- 10:45 pm
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक प्रदीप लारिया ने की उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से महत्वपूर्ण चर्चा
भोपाल/23.06.2026; नरयावली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और चिकित्सा अधोसंरचना के विस्तार को…
- July 2, 2026 • 👁 11
- by Sagar Uday
- 0
- 5:08 pm
