👁 कुल विजिटर: 29,387
f 𝕏 ➤

महेश्वर के नर्मदा तट पर मिले बड़ी संख्या में वोटर कार्ड

महेश्वर। खरगोन जिले के महेश्वर में इंदौर के 343 वोटर कार्ड मिले हैं। रविवार दोपहर सफाई अभियान से जुड़ी संस्था के सदस्यों को ये कार्ड नर्मदा नदी में तैरते और किनारे पड़े मिले। कार्ड पर इंदौर के तिलक नगर, आस्था पैलेस सहित अन्य पते दर्ज हैं। इंदौर से करीब 90 किलोमीटर दूर इतनी बड़ी संख्या में कार्ड मिलने के बाद कांग्रेस ने देश के चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी की एफआईआर दर्ज कराने के लिए एक घंटे तक धरना दिया। खरगोन जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक का दावा है कि कार्डों पर 2016 का साल दर्ज है, जबकि ये डिजिटल कार्ड हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर डिजिटल कार्ड की शुरूआत 2021 में हुई तो इन पर 2016 कैसे दर्ज है। उन्होंने कहा कि वोटर आईडी के एढकउ नंबर को सिस्टम में डालकर कार्डों की स्थिति पता की जा सकती है।

Leave a Reply

Related Post

सिन्धु संस्कार समिति के तत्वाधान में करवाचौथ करवा चौथ के अवसर पर ‘करवा चौथ क्वीन’ पायल बासरानी, ‘स्वप्न सुंदरी’बनी लवीना छाबड़ा
सिंधी कॉलोनी गोस्वामी गली वंदना लालवानी निवास पर मनवानी फिल्म्स सिन्धु संस्कार समिति की और…