👁 कुल विजिटर: 29,394
f 𝕏 ➤

रामायण ने 8 दिन में कमाए 1,033 करोड़

मुंबई। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने बॉक्स आॅफिस पर इतिहास रच दिया है। इसने रिलीज के महज 8 दिनों में दुनियाभर में रुपए 1,033.55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सबसे तेज 1000 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों की लिस्ट में आ चुकी है। इतनी जल्दी 1,000 करोड़ कमाने के मामले में यह तीसरी सबसे तेज भारतीय फिल्म है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने यह आंकड़ा 7 दिन में पार किया था। ‘रामायण: पार्ट 1’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में आज शाहरुख खान की मूवी पठान को पीछे छोड़ सकती है। पठान की कमाई ?1,050 रुपए रही थी।

Leave a Reply

Related Post

सिन्धु संस्कार समिति के तत्वाधान में करवाचौथ करवा चौथ के अवसर पर ‘करवा चौथ क्वीन’ पायल बासरानी, ‘स्वप्न सुंदरी’बनी लवीना छाबड़ा
सिंधी कॉलोनी गोस्वामी गली वंदना लालवानी निवास पर मनवानी फिल्म्स सिन्धु संस्कार समिति की और…