तिलकगंज के प्राचीन श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर निर्माण का रास्ता साफ- आपत्तियों का सौहार्दपूर्ण समाधान,विधायक शैलेंद्र जैन व पार्षद शैलेश केसरवानी की उपस्थिति में हुआ भव्य भूमि पूजन
Sagar Uday >> सागर>> तिलकगंज के प्राचीन श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर निर्माण का रास्ता साफ- आपत्तियों का सौहार्दपूर्ण समाधान,विधायक शैलेंद्र जैन व पार्षद शैलेश केसरवानी की उपस्थिति में हुआ भव्य भूमि पूजन
तिलकगंज के प्राचीन श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर निर्माण का रास्ता साफ- आपत्तियों का सौहार्दपूर्ण समाधान,विधायक शैलेंद्र जैन व पार्षद शैलेश केसरवानी की उपस्थिति में हुआ भव्य भूमि पूजन
सागर उदय संवाददाता, सागर
सागर शहर के तिलकगंज वार्ड स्थित 60 वर्ष से अधिक प्राचीन श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण को लेकर बनी भ्रम एवं आपत्ति की स्थिति का सुखद व सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल लिया गया है। नगर विधायक शैलेंद्र जैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व तिलकगंज वार्ड के पार्षद शैलेश केसरवानी की सार्थक पहल से दो दिनों के भीतर ही सभी भ्रांतियों को दूर कर सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।
विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के पश्चात आपत्ति दर्ज कराने वाले स्थानीय तेल व्यापारी विजय निखरा,क्षेत्रीय सनातन धर्म प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों ने एक साथ मिलकर मंदिर निर्माण हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन किया। अब सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण में किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान या परेशानी नहीं आएगी। भूमि पूजन के उपरांत क्षेत्रवासियों एवं धर्मशास्त्रियों ने नगर विधायक शैलेंद्र जैन और पार्षद शैलेश केसरवानी के प्रति सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर तिलकगंज के नागरिकों की अटूट आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। मंदिर निर्माण पर स्टे की अफवाहों से क्षेत्र में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हुई थी। हमने पहले दिन ही क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया था कि संवाद के माध्यम से हर समस्या का हल निकाला जाएगा। और इस क्षेत्र बहुत ही जागरुक पार्षद हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेश केशरवानी जी द्वारा दोनों पक्षों में सामंजस्य बनबाते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर इस विषय का पूर्ण समाधान निकाला है। मै शैलेश जी का इस नेक कार्य के लिए उनका साधुवाद करता हूं।साथ ही व्यापारी बंधु विजय निखरा एवं सभी सनातन धर्म प्रेमियों ने मिलकर हनुमान जी के चरणों में माथा टेका और भूमि पूजन में भाग लिया। भगवान श्री राम और हनुमान जी की कृपा से यह मंदिर भव्य और दिव्य स्वरूप धारण करेगा। नगर में किसी भी धार्मिक या सामाजिक कार्य में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व तिलकगंज वार्ड पार्षद शैलेश केसरवानी ने कहा कि “तिलकगंज वार्ड मेरा परिवार है और सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर हम सभी की सामूहिक आस्था का प्रतीक है। जब मंदिर निर्माण को लेकर भ्रांतियां फैलीं, तब हमारा उद्देश्य केवल यही था कि समाज में भाईचारा बना रहे और प्रभु हनुमान जी के धाम का निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो। हमने विधायक शैलेंद्र जैन जी के साथ में सभी पक्षों को एक साथ बैठाकर सार्थक वार्ता की जिसके फलस्वरूप दोनों पक्षों ने कंधे से कंधा मिलाकर भूमि पूजन किया। अब मंदिर निर्माण तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। मैं पूरे तिलकगंज वार्ड की जनता और सनातन धर्म प्रेमियों का इस शांतिपूर्ण व सुखद समाधान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
भूमि पूजन संपन्न होने के बाद तिलकगंज वार्ड के नागरिकों, मंदिर समिति के सदस्यों और सनातन धर्म प्रेमियों ने नगर विधायक शैलेंद्र जैन एवं पार्षद शैलेश केसरवानी का पुष्पहारों एवं जयघोष के साथ स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की त्वरित और सकारात्मक मध्यस्थता से ही एक बड़े भ्रम का अंत हुआ है और अब शीघ्र ही तिलकगंज में सिद्धेश्वर हनुमान जी का भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा।
इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख पप्पू तिवारी,सुरेंद्र तिवारी,यमुना ताई मंडल के उपाध्यक्ष मनोहर साहू,अमित नामदेव,मूरत पटेल,मनीष कुशवाहा,संजय सेन,कपिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्म के लोग उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- August 29, 2026 • 👁 71
- by Sagar Uday
- 0
- 6:08 pm
नगर परिषद करार्पुर में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास : विधायक प्रदीप लारिया
नगर परिषद करार्पुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत खण्डस्तरीय शिविर आयोजित जनता की…
- October 2, 2026 • 👁 20
- by Sagar Uday
- 0
- 8:39 pm
