गौवंश की सुरक्षा के लिए आगे आया युवा शक्ति संगठन, रात के अंधेरे में चमकेंगी गायों की रेडियम बेल्ट; आकाश सिंह राजपूत ने दिया जीव रक्षा का संदेश
Sagar Uday >> सागर>> गौवंश की सुरक्षा के लिए आगे आया युवा शक्ति संगठन, रात के अंधेरे में चमकेंगी गायों की रेडियम बेल्ट; आकाश सिंह राजपूत ने दिया जीव रक्षा का संदेश
गौवंश की सुरक्षा के लिए आगे आया युवा शक्ति संगठन, रात के अंधेरे में चमकेंगी गायों की रेडियम बेल्ट; आकाश सिंह राजपूत ने दिया जीव रक्षा का संदेश
तालचिरी में सैकड़ों युवाओं ने संभाली गौवंश की सुरक्षा की जिम्मेदारी, गौभक्त पंडित विपिन बिहारी महाराज ने की पहल की सराहना
सागर दिनांक 30 अक्टूबर 2026:
गौवंश की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं में बेजुबान पशुओं की जान बचाने के उद्देश्य से युवा शक्ति संगठन द्वारा एक सराहनीय जनसेवा एवं गौसेवा अभियान चलाया गया। सुरखी विधानसभा के ग्राम तालचिरी में युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत अपने संगठन के सैकड़ों साथियों के साथ पहुँचे, जहाँ रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं से गौवंश को सुरक्षित रखने के लिए गायों को चमकदार, आकर्षक एवं लाइट रिफ्लेक्ट करने वाली रेडियम बेल्ट पहनाई गई।
इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य रात्रि के अंधेरे में सड़कों पर विचरण करने वाले गौवंश को वाहन चालकों द्वारा दूर से ही आसानी से देख पाना और संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है। रेडियम बेल्ट की रोशनी से वाहन चालकों को समय रहते गौवंश की मौजूदगी का संकेत मिलेगा, जिससे न केवल बेजुबान पशुओं की जान बचाने में मदद मिलेगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि की आशंका को भी कम किया जा सकेगा।
इस अवसर पर गौभक्त पंडित नवीन बिहारी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवा शक्ति संगठन द्वारा किए जा रहे इस अभिनव एवं जनहितकारी कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने संगठन के सभी साथियों एवं अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत के सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि गौवंश की रक्षा के लिए युवाओं की ऐसी सकारात्मक पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम के दौरान आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि “गाय हमारी माता है और उसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। हमारा उद्देश्य केवल गौसेवा करना ही नहीं, बल्कि गौमाता की जान बचाने के साथ-साथ सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं और जनहानि को रोकना भी है। अक्सर रात्रि के अंधेरे में वाहन चालकों को सड़क पर बैठे या विचरण करते गौवंश दिखाई नहीं देते, जिसके कारण गंभीर दुर्घटनाएँ हो जाती हैं। इसी समस्या को देखते हुए युवा शक्ति संगठन ने रेडियम बेल्ट लगाने का यह अभियान प्रारंभ किया है। हमारा प्रयास है कि गौवंश सुरक्षित रहें और आमजन भी सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुँच सकें।”
उन्होंने आगे कहा कि युवा शक्ति संगठन सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रत्येक कार्य को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करता रहेगा। गौसेवा, जीव रक्षा और मानव जीवन की सुरक्षा के लिए संगठन भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी अभियान संचालित करता रहेगा।
इस दौरान भानु यादव, संदीप शुक्ला, रामकुमार सेन, सुरेंद्र लोधी, शुभम यादव, राघवेंद्र सिंह,आनंद साहू, सौरव यादव, अमोल यादव, काडोरी यादव, हरिराम लोधी, द्वारका साहू, मानसिंह लोधी, दिनेश लोधी, आधार लोधी, सहित युवा शक्ति संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गौभक्त उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गौवंश की सुरक्षा का संकल्प लिया।
युवा शक्ति संगठन की यह पहल संदेश देती है कि सच्ची गौसेवा केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं, बल्कि बेजुबान जीवों की जान बचाने के लिए धरातल पर प्रयास करना भी है।
Related
Related Post
- October 27, 2026 • 👁 11
- by Sagar Uday
- 0
- 8:44 pm
चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस अपने इतिहास का जवाब दे : भूपेन्द्र सिंह
सागर उदय संवाददाता, सागर चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस को पहले अपने इतिहास…
- October 24, 2026 • 👁 15
- by Sagar Uday
- 0
- 8:47 pm
