👁 कुल विजिटर: 5,523
f 𝕏 ➤

बाहरी शक्तियां देश की आंतरिक संरचना को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, हमें सचेत रहकर समाज को जागरूक करना होगा : जैन

सागरउदय संवाददाता, सागर

विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन ने शनिवार को शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया एवं उनसे संवाद कर आगामी प्रबुद्ध संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने कहा कि देश में बाहरी शक्तियां हमारी आंतरिक संरचना को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे प्रयासों के प्रति हम सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है। समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे अपने विचारों, अनुभवों एवं मार्गदर्शन के माध्यम से लोगों को जागरूक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता, सकारात्मक संवाद एवं सामूहिक सहभागिता के माध्यम से देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है। प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवाद ऐसे विषयों पर विचार-विमर्श करने तथा समाज को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

विधायक श्री जैन ने सभी प्रबुद्धजनों से आग्रह किया कि वे आगामी संगोष्ठी में सहभागिता कर अपने विचार एवं अनुभव साझा करें, जिससे समाज एवं राष्ट्रहित के विषयों पर सार्थक चर्चा हो सके। इस अवसर पर प्रो. विनोद दीक्षित, डॉ. गिरीश मोहन दुबे, डॉ. बी.के. श्रीवास्तव, डॉ. बी.के. शर्मा, डॉ. आर.के. पांडे,  दीपक तिवारी,  रामाधार तिवारी,  देवेंद्र अहिरवार एवं  गरीबदास जाटव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

सड़कों पर दिखा उत्सव सा नजारा धूमधाम से समूहों में जिले भर पहुंचे हितग्राही, कार्यकर्ता और आमजन
सागर उदय संवाददाता, सागर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण…
Post Image
इंजीनियर्स फोरम सागर के अध्यक्ष इंजी प्रासुक सांधेलिया ने की नवीन वृहद कार्यकारिणी की घोषणा
सागर उदय संवाददाता, सागर इंजीनियर्स फोरम सागर के अध्यक्ष इंजी. प्रासुक सांधेलिया ने संगठन की…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading