ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग में राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन
Sagar Uday >> सागर>> ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग में राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन
ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग में राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन
पुरुष वर्ग में जबलपुर नोडल विजेता, ग्वालियर नोडल उपविजेता; महिला वर्ग में इंदौर नोडल ने सागर नोडल को 2-0 से हराया
सागर उदय संवाददाता, सागर
ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग, सागर में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय , भोपाल के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का 31 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न नोडल केंद्रों की पुरुष एवं महिला टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में जबलपुर नोडल ने ग्वालियर नोडल को 14-8 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में इंदौर नोडल ने सागर नोडल को 2-0 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। इस प्रकार पुरुष वर्ग में जबलपुर नोडल विजेता एवं ग्वालियर नोडल उपविजेता तथा महिला वर्ग में इंदौर नोडल विजेता एवं सागर नोडल उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया जी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, ह्लजीवन में या तो हम जीतते हैं या फिर सीखते हैं।ह्व उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्ष की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
प्राचार्य डॉ. आर.के. जैन ने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को अनुशासन में रहते हुए खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा खेलों के माध्यम से आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है।
संस्था के निदेशक डॉ. रितुल सराफ ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी टीमों के खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. सुभाष हार्डीकर, सेवानिवृत्त खेल अधिकारी, शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,भोपाल के पर्यवेक्षक डॉ प्रभात सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के दौरान दोनों वर्गों में विभिन्न नोडल केंद्रों की टीमों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ मुकाबलों में भाग लिया। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों में भी उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कपिल चौबे ने किया
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग, सागर की खेल गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दशार्ता है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल अधिकारी अभिषेक पाठक ने सभी प्रतिभागी नोडल टीमों, खिलाड़ियों, निर्णायकों, खेल अधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
Related
Related Post
- October 18, 2026 • 👁 17
- by Sagar Uday
- 0
- 8:53 pm
ज्योतिष की दी जायेगी निशुल्क शिक्षा : डॉ श्याम मनोहर चतुवेर्दी
सागर। बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं सिया-भवानी पंचांग और कैलेंडर के निर्माण कर्ता डॉ श्याम…
- September 8, 2026 • 👁 22
- by Sagar Uday
- 0
- 8:44 pm
