👁 कुल विजिटर: 16,166
f 𝕏 ➤

सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाईक, सड़क हादसे में तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

शाहगढ़। करवा चौथ के दूसरे दिन शुक्रवार देर शाम रामटोरिया के पास गुंजौरा गांव में सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गुंजौरा गांव निवासी 25 वर्षीय नरेंद्र आदिवासी की मौत हो गई। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक अंधेरे में सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा करके मुंगफली खाली कर रहें थे तभी अंधेरे में बाईक लेकर अपने घर की ओर लौट रहे नरेद्र को ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं दिखा और टकरा गई इससे नरेंद्र की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे फंस गई और हादसे में गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को पुलिस वाहन से शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर उसने देर रात दम तोड़ दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद गांव गुंजौरा में दाह संस्कार हुआ। मृतक गरीब परिवार से था वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था ।

मृतक के परिवार जनों ने बताया कि देवकी आदिवासी का बेटा था मृतक नरेंद्र जिसके पत्नि के अलावा दो लड़का एक लड़की जिनके सिर से साया उठ गया। अचानक हुए हादसे से घर के लोगों का बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अंधेरे में खड़ा ट्रेक्टर ट्रॉली गांव के त्रिलोक लोधी का बताया जा रहा है।

शुक्रवार को देर शाम करीब 7 बजे वह किसी से मिलने के बाद अपने घर वापिस आ रहा था।  अंधेरे में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से अचानक बाईक टकराकर उसके नीचे फंस गई। आरोप है कि सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा था।  परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और उसी वाहन से शाहगढ़ अस्पताल पहुंचाया नरेंद्र के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें होने के कारण चिकित्सकों ने उसे रेफर करने के पहले ही उसकी मौत हो गई।

थाना बमनौरा चौकी रामटोरिया की पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर ई-साक्ष्य एप के माध्यम से वीडियोग्राफी की। नरेंद्र अपने पीछे पत्नी दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। करवा चौथ के दूसरे दिन अचानक हुए इस हादसे से परिवार में मातम छा गया,तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के भाई की शिकायत और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Related Post

निगमायुक्त ने कचरा गाड़ी के नाम पर रुपए मांगने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए
सागर। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शिवाजी नगर, तिली, बाघराज, काकागंज, पंतनगर, लक्ष्मीपुरा एवं…
महापौर संगीता सुशील तिवारी ने मोमो वाला फ्रेंचाइजी की नई शाखा का किया शुभारंभ
सागर उदय संवाददाता,सागर शहर के तिली क्षेत्र में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सामने अशोक विहार…