👁 कुल विजिटर: 14,852
f 𝕏 ➤

विधायक बृज बिहारी पटेरिया के सतत प्रयासों से मेढकी- पुतर्रा मार्ग निर्माण को वन विभाग की मिली स्वीकृति

देवरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, लगभग 30 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की सुविधा,  सहजपुर-तेंदूखेड़ा मार्ग का रास्ता भी हुआ साफ

सागर उदय संवाददाता,सागर

देवरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। विधायक बृज बिहारी पटेरिया के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मेढकी-पुतर्रा मार्ग के निर्माण के लिए वन विभाग से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए यह बड़ी राहत और खुशी की खबर है। वन विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद अब मार्ग निर्माण का रास्ता प्रशस्त हो गया है।प्राप्त स्वीकृति के अनुसार, ग्राम पंचायत पुतर्रा में प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए वन अधिकार अधिनियम, 2006 की धारा 3(2) के तहत अनुमति प्रदान की गई है। वन विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण के उपरांत केसली वन परिक्षेत्र के वन कक्ष क्रमांक पीएफ-1054, आरएफ-1055 एवं पीएफ-1023 में कुल 0.975 हेक्टेयर वन भूमि पर सड़क निर्माण के प्रस्ताव को निर्धारित शर्तों के अधीन स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना के अंतर्गत 37 वृक्ष प्रभावित होंगे।इस मार्ग के निर्माण से लगभग 30 गांवों के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से मेढकी- पुतर्रा मार्ग बनने से ग्रामीणों का केसली मुख्यालय तक पहुंचना आसान होगा। वहीं सहजपुर-तेंदूखेड़ा मार्ग को भी वन विभाग से स्वीकृति मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इसके निर्माण से लगभग 30 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा तथा भोपाल-जबलपुर आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने कहा कि देवरी विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और ग्रामीण अंचलों तक बेहतर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेढकी- पुतर्रा एवं सहजपुरझ्रतेंदूखेड़ा मार्ग क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग रही है। इन मार्गों के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए गए और संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय कर वन विभाग की स्वीकृति प्राप्त करने की दिशा में पहल की गई। मेढकी- पुतर्रा मार्ग को स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों का समय बचेगा तथा क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। हमारा प्रयास है कि विकास का लाभ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।वन विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद अब इन मार्गों के निर्माण की आगामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है। इससे देवरी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास, आवागमन और संपर्क सुविधाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। मार्ग स्वीकृत होने पर ग्रामीणजन, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी ने विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक बृज बिहारी पटेरिया का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया

Leave a Reply

Related Post

चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस अपने इतिहास का जवाब दे : भूपेन्द्र सिंह
सागर उदय संवाददाता, सागर चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस को पहले अपने इतिहास…
लव-कुश जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह में अधिवक्ताओं, डॉक्टरों एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान
एक रोटी कम खाओ, लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाओ-लिखाओ और शिक्षित करो: मंत्री राजपूत सागर…