लव-कुश जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह में अधिवक्ताओं, डॉक्टरों एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान

एक रोटी कम खाओ, लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाओ-लिखाओ और शिक्षित करो: मंत्री राजपूत

सागर उदय संवाददाता, सागर

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में कुशवाहा समाज के आराध्य देव भगवान श्री लव-कुश के जन्मोत्सव के अवसर पर लव-कुश जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविन्द्र भवन, बस स्टैंड के पास, सागर में किया गया।

   कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री लव-कुश की महाआरती एवं विशेष पूजन के साथ हुआ। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक, समाज की प्रतिभाएं, अधिवक्ता, डॉक्टर, वरिष्ठ समाजसेवी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।

समारोह में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत, सांसद  भारत सिंह कुशवाहा, नगर विधायक  शैलेंद्र जैन, विधायक  प्रदीप लारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष  श्याम तिवारी, कुश समाज कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष  नारायण सिंह कुशवाहा, युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नरेश कुशवाहा (ग्वालियर), लीगल सेल की राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती प्रभा कुशवाहा (दिल्ली), युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष  राजेश कुशवाहा (हरदा), डॉ. वीरसिंह कुशवाहा, आॅल इंडिया कैंटोनमेंट बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  वीरेंद्र पटेल तथा निगम अध्यक्ष  वृन्दावन अहिरवार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं जिला पदाधिकारियों सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए।इस अवसर पर मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कुशवाहा समाज अब केवल खेतीहर समाज तक सीमित नहीं है। समाज में डॉक्टर, अधिवक्ता, इंजीनियर, शिक्षक तथा उच्च पदों पर आसीन अधिकारी वर्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लोगों की महत्वपूर्ण सहभागिता है। आज ऐसे प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, यह गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का उद्धार संभव है। एक रोटी कम खाओ, लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाओ-लिखाओ और शिक्षित करो। सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में संदीपनी विद्यालयों की स्थापना की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की लव-कुश के समान प्रतिभाओं का सम्मान होना चाहिए और इस आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

सांसद  भारत सिंह कुशवाहा ने समाज को संगठित होकर एकता के सूत्र में पिरोने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न संगठनों को एक मंच पर आकर एक स्वर में अपनी बात रखनी होगी, तभी समाज का समग्र विकास संभव होगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की सबसे बड़ी कमजोरी डर है, इसलिए डर का त्याग कर सही दिशा में समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

विधायक  शैलेंद्र जैन एवं विधायक  प्रदीप लारिया ने भी भगवान श्री लव-कुश के जन्मोत्सव पर समाज के सभी बंधुओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट अर्जुन पटेल ने मंच संचालन किया  ।

अध्यक्ष  प्रदीप पटेल, महिला अध्यक्ष श्रीमती माया पटेल, युवा अध्यक्ष श्री अनीत कुशवाह, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष चौ. पी.डी. पटेल, कुशवाहा महापंचायत के जिला अध्यक्ष चौ. जयराम पटेल, कुशवाहा समाज संगठन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट के.सी. पटेल, कुशवाहा क्षत्रिय समाज समिति सागर के श्री केशव पटेल, प्रांतीय कुशवाहा समाज समिति की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गीता कुशवाहा तथा युवा कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष श्री लकी पटेल ने समारोह में उपस्थित समस्त सामाजिक बंधुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Related Post

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading