👁 कुल विजिटर: 16,114
f 𝕏 ➤

02 जसवंत राठौर के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह मंचों से बरसे फूल; सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ निकली भव्य रैली

युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकतार्ओं ने बिछाए पलक-पाँवड़े, राहतगढ़ से सागर तक जगह-जगह हुआ जोरदार अभिनंदन

सागर उदय संवाददाता, सागर

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर के सोमवार को प्रथम नगर आगमन पर सागर में स्वागत का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। राहतगढ़ से लेकर सागर शहर तक जगह-जगह कार्यकतार्ओं ने फूलमालाओं और पुष्पवर्षा से उनका भव्य अभिनंदन किया। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ निकली स्वागत रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शहर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह स्वागत मंच और आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए थे। कहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता थिरकते नजर आए, तो कहीं घरों की छतों और खिड़कियों से महिलाओं एवं युवाओं ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। पूरे मार्ग में पार्टी के जयघोष और आत्मीय अभिनंदन का सिलसिला चलता रहा।

 जिले की सीमा पर आकाश सिंह राजपूत ने किया स्वागत, सैकड़ों वाहनों के साथ सागर पहुँचे जसवंत

भोपाल से सागर आगमन के दौरान जिले की सीमा पर भाजपा युवा नेता आकाश सिंह राजपूत के साथ बड़ी संख्या में युवाओं एवं भाजपा कार्यकतार्ओं ने जसवंत सिंह राठौर का जोरदार अभिनंदन किया। इसके बाद सैकड़ों वाहनों का काफिला राहतगढ़, सीहोरा और भापेल होते हुए सागर की ओर रवाना हुआ। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कार्यकतार्ओं ने स्वागत मंच लगाकर पुष्पहारों से उनका सम्मान किया। युवाओं में अपने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।

 मोतीनगर चौराहे पर वरिष्ठ नेताओं ने किया अभिनंदन, सुसज्जित रथ पर निकली रैली

दोपहर लगभग 3:30 बजे स्वागत रैली मोतीनगर चौराहे पहुँची। यहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया,बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह, जाहर सिंह स्वागत रैली प्रभारी जगन्नाथ गुरैया और युवा नेता अभिराज सिंह वैदिक वानखेड़े सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकतार्ओं ने जसवंत सिंह राठौर का भव्य स्वागत किया।

इसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आकर्षक ढंग से सुसज्जित रथनुमा वाहन पर सवार होकर भव्य स्वागत रैली में आगे बढ़े। रैली के आगे-पीछे सैकड़ों वाहनों का काफिला चल रहा था। मार्ग में जगह-जगह कार्यकतार्ओं और शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय अभिनंदन किया। रथ पर सवार नेताओं ने हाथ जोड़कर नागरिकों का अभिवादन किया। ढोल-नगाड़ों की गूँज, लहराते पार्टी ध्वज और कार्यकतार्ओं के उत्साह ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

तीनबत्ती पर डॉ. गौर और भगवानगंज में डॉ. अंबेडकर को किया नमन

मोतीनगर से प्रारंभ हुई स्वागत रैली बड़ा बाजार और कोतवाली होते हुए तीनबत्ती पहुँची। यहाँ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर ने वरिष्ठ नेताओं के साथ सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. सर हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इसके बाद रैली मस्जिद तिराहा और राधा तिराहा होते हुए भगवानगंज चौराहे पहुँची, जहाँ संविधान निमार्ता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

स्वागत रैली भगवानगंज से गुरुद्वारा होते हुए पूर्व विधायक पारुल साहू के निवास पर पहुंची जहाँ पूर्व विधायक साहू व युवा नेता गोल्डी केशरवानी ने नेताओं का जोरदार अभिनदन किया समाचार लिखें जाने तक स्वागत रैली कबूला पुल पहुँची। यहाँ नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं के साथ रैली का भव्य स्वागत किया। इसके बाद रैली शिवाजी चौक और शास्त्री चौक होते हुए राठौर बंगला पहुंचेगी।

छतों और खिड़कियों से बरसे फूल, स्वागत मंचों पर हुआ आत्मीय अभिनंदन

स्वागत रैली के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर उत्सव जैसा माहौल रहा। विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकतार्ओं, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने स्वागत मंचों के माध्यम से जसवंत सिंह राठौर का अभिनंदन किया। कहीं पुष्पवर्षा की गई, तो कहीं फूलमालाएँ पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

रैली के दौरान कई स्थानों पर महिलाओं, युवाओं और शहरवासियों ने अपने घरों की छतों, बालकनियों एवं खिड़कियों से पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। इस स्नेहपूर्ण अभिनंदन के प्रत्युत्तर में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर सहित रथ पर सवार वरिष्ठ नेताओं ने हाथ जोड़कर नागरिकों का अभिवादन किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वागत मंचों पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत सहित रथ पर सवार अन्य वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों का भी पुष्पहारों एवं स्मृति चिह्नों से आत्मीय सम्मान किया गया।

स्वागत रैली में डीजे और बैंड-बाजों की धुन पर युवा कार्यकर्ता जमकर थिरकते रहे। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से शहर के प्रमुख मार्ग गूँज उठे। जगह-जगह हो रहे स्वागत के बीच कार्यकतार्ओं का उत्साह पूरे आयोजन में बना रहा। स्वागत रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसवंत राठौर ने सभी वरिष्ठ जनों जनप्रतिनिधियों पदाधिकारी कार्यकतार्ओं एवं जिला वासियों का आभार व्यक्त किया है।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि स्वागत रैली में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि सभी मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण शामिल हुए।

Leave a Reply

Related Post

दतिया के विकास और सुशासन की निरंतरता के लिए भाजपा को दें प्रचंड समर्थन : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
खाद्य मंत्री ने सुशासन और जनकल्याण के लिए कमल खिलाने का किया आह्वान सागर उदय,…
ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का त्रैमासिक प्रशिक्षण जामघाट में संपन्न, डिजिटल दक्षता और 6 रजिस्टरों के संधारण पर दिया जोर
रहली। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के 'प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान' के अंतर्गत सेक्टर-1 की…