ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का त्रैमासिक प्रशिक्षण जामघाट में संपन्न, डिजिटल दक्षता और 6 रजिस्टरों के संधारण पर दिया जोर
Sagar Uday >> सागर>> ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का त्रैमासिक प्रशिक्षण जामघाट में संपन्न, डिजिटल दक्षता और 6 रजिस्टरों के संधारण पर दिया जोर
ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का त्रैमासिक प्रशिक्षण जामघाट में संपन्न, डिजिटल दक्षता और 6 रजिस्टरों के संधारण पर दिया जोर
रहली। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ‘प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान’ के अंतर्गत सेक्टर-1 की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जामघाट द्वारा ग्राम पंचायत भवन में एक दिवसीय त्रैमासिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्रीमती अंजली पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यशाला में सेक्टर-1 की विभिन्न ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों—समनापुर कलां, कड़ता, पटना बुजुर्ग, दरारिया, इमलिया एवं जामघाट के अध्यक्ष, सचिव तथा सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक श्रीमती अंजली पाठक ने समितियों के गठन के उद्देश्य, ग्रामीण विकास में इनकी भूमिका तथा 12 प्रमुख दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समितियों को गांव के विकास की रीढ़ बताते हुए वार्षिक कार्ययोजना निर्माण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण सत्र में समितियों के आवश्यक 6 रजिस्टरों (परिचय, बैठक, आय-व्यय, संसाधन, हितग्राही और गतिविधि रजिस्टर) का भौतिक सत्यापन किया गया एवं अधूरे रजिस्टरों को पूर्ण कराया गया। इसके साथ ही डिजिटल सशक्तिकरण के तहत मोबाइल ऐप पर लॉगिन करने, गतिविधियों का विवरण और फोटो अपलोड करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था की उपाध्यक्ष संगीता कुर्मी, सचिव मोहन सिंह ठाकुर, सदस्य राजा पटेल, सहयोगी अंकेश कुर्मी, परामर्शदाता जयनारायण पटैल सहित सभी सहभागी समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने समाज को व्यसनमुक्त बनाने हेतु सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली।
Related
Related Post
- September 18, 2026 • 👁 15
- by Sagar Uday
- 0
- 6:21 pm
नरकों की असहनीय पीडा से बचने धर्म की शरण आना पढेगा :मुनि प्रयोग सागर
रहली। ब्रह्मांड में अंनत पृथ्वियां है यह बात आज विज्ञान बता रहा है जबकि जैन…
- September 24, 2026 • 👁 9
- by Sagar Uday
- 0
- 8:42 pm
