महापौर ने स्नेह नगर गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित महा आरती में शामिल होकर धर्मलाभ लिया
>> सागर>> महापौर ने स्नेह नगर गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित महा आरती में शामिल होकर धर्मलाभ लिया
महापौर ने स्नेह नगर गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित महा आरती में शामिल होकर धर्मलाभ लिया
सागर उदय संवाददाता, सागर
स्नेह नगर गणेश उत्सव समिति शिवाजी नगर वार्ड द्वारा 23 सितंबर बुधवार को महा आरती का आयोजन किया गया। महा आरती में मुख्य रूप से नगर की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने उपस्थित होकर गणेश जी की महाआरती एवं पूजन अर्चन में भाग लिया। आरती के उपरांत महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी का कॉलोनी की महिलाओं द्वारा स्वागत किया गया’ इस अवसर पर कॉलोनी की ओर से श्री राजकुमार पांडे ने सपरिवार आरती पूजन किया तथा कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक बंधुओं ने महा आरती की।
महा आरती में कॉलोनी की माता बहनों द्वारा अपने घरों से आरती की थाली सजाकर लाई गई तथा भारी संख्या में मातृशक्ति द्वारा महा आरती में भाग लिया एवं भोग प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, गोविंद असाटी, रघुनाथ पाराशर जी, देवेंद्र ठाकुर जी, कृष्ण मुरारी शुक्ला जी, नीरज राजोरिया, राजकुमार पांडे, मनोज चौरसिया, भरत ठाकुर, महेश मिश्रा जी, एम.एल. यादव जी एवं समस्त गणेश उत्सव समिति स्नेह नगर शिवाजी वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।
Related
Related Post
- September 10, 2026 • 👁 11
- by Sagar Uday
- 0
- 6:34 pm
निगमायुक्त ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली
सभी करों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने तथा पुराने बकायादारों से लोक अदालत में राशि…
- September 21, 2026 • 👁 1
- by Sagar Uday
- 0
- 8:32 pm
