👁 कुल विजिटर: 14,849
f 𝕏 ➤

कलेक्टर ने किया शहर के प्रमुख चौराहों एवं छोटी झील घाट का निरीक्षण

निगमायुक्त खत्री और नगर निगम की टीम के साथ किया भ्रमण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सागर उदय संवाददाता, सागर

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने मंगलवार को सुबह-सुबह निगमायुक्त राजकुमार खत्री और नगर निगम की टीम के साथ शहर शहर का निरीक्षण किया और विभिन्न परियोजना कार्यों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने तिली चौराहा स्थित निमार्णाधीन आॅडिटोरियम का निरीक्षण करते हुए यहाँ बैठने हेतु कुल सीटों की क्षमता सहित भवन निर्माण संबंधी विभिन्न जानकारी ली और मेप के माध्यम से ड्राइंग डिजाइन की समीक्षा की।

 आॅडिटोरियम में टॉयलेट सुविधा, पेयजल सुविधा, कमरों व हॉल की जानकारी सहित पार्किंग व्यवस्था आदि अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देश दिए की भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने हेतु आॅडिटोरियम के अंदर आने का रास्ता अलग व बाहर जाने का रास्ता अलग बनाएं। भवन का निर्माण ऐसा हो की रखरखाव आसान हो, उन्होंने कहा की पक्षीयों के कारण होने वाली गंदगी की रोकथाम हेतु भवन के खुले भाग व खिड़कियों आदि को ग्लास व जाली आदि से व्यवस्थित ढका जाये। परिसर में लगे पेड़-पौधों को बचाने का प्रयास करें इन्हें काटना न पड़े इस प्रकार निर्माण करें।

उन्होंने तिली चौराहे, राजघाट तिराहे सहित शहर के विभिन्न चौराहों का निरीक्षण किया और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की ट्रैफिक फ्लो का सर्वे यातायात विशेषज्ञ से करायें और आवश्यकतानुसार रोटरी आदि बनाकर सुगम यातायात सहित सुंदर चौराहे बनाएं। सभी रोडो के चौराहों पर लेफ्ट टर्न आदि व्यवस्थित करें।

उन्होंने कनेरादेव आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण कर यहाँ कुल निर्मित ब्लॉक, आवंटित भवन सहित निमार्णाधीन भवनों की जानकारी ली और परियोजना स्थल का समग्र भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ बिजली व्यवस्था हेतु डीपी, सड़के और पेयजल सप्लाई हेतु पानी टंकी आदि देखी और स्थानीय निवसियों से संवाद किया। उनकी मांग अनुसार मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश इंजीनियर्स को दिए।

उन्होंने कहा की आवासीय कॉलोनी के निवासियों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके इसके लिए मूलभूत सुविधाएं और बेहतर बनाने के साथ-साथ यहाँ के निवासियों की सोसाइटी गठित करें और इस आवासीय कॉलोनी की देखरेख व रखरखाव की जिम्मेदारी उक्त सोसाइटी को सौंपे। ताकि नियमित रखरखाव उक्त सोसाइटी के माध्यम से सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई पार्क एवं कला मंच सहित छोटी झील किनारे नवनिर्मित घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की सभी पार्को का रखरखाव नियमित करायें। घास की कटाई, पेड़ो की छटाई आदि समय पर होने से सुंदरता और स्वच्छता दोनों में बेहतर परिणाम मिलते हैं और व्यवस्थित रखरखाव वाले पार्क आदि हैप्पी प्लेसेस पर नागरिकों की चहलकदमी बढ़ती है, अधिक स्थानीय नागरिकों को बेहतर हरियाली सहित स्वस्थ्य वातावरण का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा की यहाँ पार्को में स्थापित प्रतिमाओं से जुड़े इतिहास से यहाँ आने वाले परिचित हो सकें ऐसी व्यवस्था करें। उन्होंने छोटी झील किनारे नव निर्मित घाट का निरीक्षण कर यहाँ कबाड़ से जुगाड़ कर बनाये गए गदा के आकार सहित अन्य कलाकृतियों को देखा व जानकारी ली और सागर में 3आर रिसाइकल, रियूज और रीडयूज को बढ़ावा देने के लिए बने 3आर सेंटर व अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।

Leave a Reply

Related Post

बाघराज जैन मंदिर में श्री सद्भावना पार्श्वनाथ  पाठशाला का कलश स्थापना बाल व्यंजन मेला सह क्षमा वाणी संपन्न
सागर उदय संवाददाता,सागर बाघराज जैन मंदिर में श्री सद्भावना पार्श्वनाथ  पाठशाला का कलश स्थापना बाल…