बाघराज जैन मंदिर में श्री सद्भावना पार्श्वनाथ पाठशाला का कलश स्थापना बाल व्यंजन मेला सह क्षमा वाणी संपन्न
Sagar Uday >> सागर>> बाघराज जैन मंदिर में श्री सद्भावना पार्श्वनाथ पाठशाला का कलश स्थापना बाल व्यंजन मेला सह क्षमा वाणी संपन्न
बाघराज जैन मंदिर में श्री सद्भावना पार्श्वनाथ पाठशाला का कलश स्थापना बाल व्यंजन मेला सह क्षमा वाणी संपन्न
सागर उदय संवाददाता,सागर
बाघराज जैन मंदिर में श्री सद्भावना पार्श्वनाथ पाठशाला का कलश स्थापना बाल व्यंजन मेला सह क्षमा वाणी संपन्न। सर्वप्रथम कुंडलपुर के बड़े बाबा एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी के चित्र का अनावरण बाल ब्रह्मचारी डॉ. भरत भैया जी प्राचीश संघी जी आदि महानुभावों द्वारा एवं दीप प्रज्वलन अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की समस्त पदाधिकारियों द्वारा एवं मंगलाचरण आद्विका एवं मिष्ठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम बाल ब्रह्मचारी भरत भैया जी डायरेक्टर जैन विद्यापीठ के सानिध्य एवं अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जैन जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ इसमें कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आशा जैन केंद्रीय महामंत्री मंजू मगन राष्ट्रीय संरक्षक निधि जैन प्रबंध संपादक आचरण केंद्रीय उपाध्यक्ष ममता जैन केंद्रीय कोषाध्यक्ष रश्मि जैन प्रांतीय संगठन मंत्री संध्या रांधेलिया मरुदेवी संभागीय अध्यक्ष शिवानी सिंघई सद्भावना शाखा अध्यक्ष रश्मि आलोक जैन सचिव डाली चौधरी कोषाध्यक्ष अमिता जैन मनीषा जैन संगीता पड़वार दीपिका पड़वार शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक प्राचीश संघी बाघराज मंदिर जी से एड. आशीष जैन अशोक मोर नरेंद्र जैन आलोक जैन श्रीमती बबीता, नीतू, लक्ष्मी, सीमा जैन चौधरन बाई मंदिर पाठशाला शिक्षिकाएं एवं बच्चे काकागंज मंदिर से चक्रेश जैन बालक कांप्लेक्स पाठशाला संचालिका श्रीमती रीना जैन, संध्या जैन बालक हिल व्यू से संदीप जैन आदि उपस्थित रहे। पाठशाला का प्रथम कलश डॉ. आशा जैन द्वितीय कलश संध्या रांधेलिया सहित भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की समस्त उपस्थित केंद्रीय प्रांतीय संभागीय पदाधिकारियों सहित प्राचीश संघी जी आलोक बाघराज ने भी कलश स्थापना की। इस प्रकार कुल 12 कलशों की स्थापना हुई। भरत भैया जी ने 12 कलशों की स्थापना होने पर पाठशाला संचालिका रश्मि जैन, संयोजक आलोक जैन को बधाइयां प्रेषित कीं। भरत भैया जी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ समस्त 12 कलशों की स्थापना कराई गई। इसके पूर्व भरत भैया जी ने अपने उद्बोधन में कहा की पाठशाला संचालन अथक निष्ठा व परिश्रम का कार्य है किंतु दो वर्ष के अध्ययन में ही बच्चों में ऐसे संस्कार पड़ जाते हैं कि वह सन्मार्ग पर ही जीवन पर्यंत चलते हैं। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष शकुंतला जैन ने कहा सद्भावना शाखा बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है इन्हीं उल्लेखनीय कार्यों के अंतर्गत यह बाघराज पाठशाला की स्थापना धर्म प्रभावना संस्कार प्रदाय का श्रेष्ठ माध्यम है। कार्यकारी अध्यक्ष डा. आशा जैन ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि अवश्य ही बच्चों को पाठशाला भेज कर संस्कार प्रदान करते हुए शिक्षकों का सम्मान करें। कलश स्थापना उपरांत पाठशाला के बच्चों द्वारा आयोजित व्यंजन मेला सह क्षमावाणी में सभी ने व्यंजनों का लुत्फ उठाया। यह व्यंजन मेला सह क्षमावाणी आयोजन में सभी ने उत्तम क्षमा धर्म का पालन करते हुए एक दूसरे से क्षमा मांगी। इस अवसर पर पाठशाला संचालिका एवं शिक्षिका श्रीमती रश्मि जैन का सम्मान अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमती निधि जैन आचरण केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जैन महामंत्री मंजू मगन कार्यकारी अध्यक्ष डा. आशा जैन संभागीय अध्यक्ष शिवानी सिंघई सहित समस्त पदाधिकारियों ने तिलक माला गिफ्ट से किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन आलोक ने किया।
Related
Related Post
- September 25, 2026 • 👁 22
- by Sagar Uday
- 0
- 6:53 pm
सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सामूहिक वंदे मातरम गायन
गौरझामर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर नमामी भारतम कार्यक्रम के अंतर्गत…
- September 30, 2026 • 👁 13
- by Sagar Uday
- 0
- 8:57 pm
