👁 कुल विजिटर: 16,223
f 𝕏 ➤

अब 4 नहीं, 6 साल तक करेंगे अग्निवीर नौकरी

तीनों सेनाओं में तैनात करीब 3.18 लाख अग्निवीरों को फायदा होगा
नई दिल्ली
अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल तक नौकरी कर सकेंगे। इसके बाद सेना में बने रहना चाहते हों, तो यह चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। पास हुए, तो परमानेंट कमीशन भी मिलेगा। चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को यह ऐलान किया। इससे तीनों सेनाओं में तैनात करीब 3.18 लाख अग्निवीरों को फायदा होगा। दो साल की अतिरिक्त नौकरी में अग्निवीरों को बढ़ी हुई सैलरी-भत्ते मिलेंगे। इससे पहले हर बैच के 25% को मेरिट के आधार पर नियमित सैनिक बनाने और बाकी 75% को चार साल की सर्विस के बाद फोर्स छोड़ने का प्रावधान था। आंकड़ों के मुताबिक 31 दिसंबर तक पहले बैच के करीब 18,300 अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। ये पहले बैच में भर्ती हुए 24,400 अग्निवीरों का करीब 75% हैं। पहले तय योजना के मुताबिक नवंबर के मध्य से 75% अग्निवीरों को चरणबद्ध तरीके से सेवा से बाहर किया जाना था। नई व्यवस्था के तहत अब इन्हें दो साल का अतिरिक्त समय मिलेगा। यह सेवा विस्तार अग्निवीरों की सहमति से होगा। पिछले महीने एयरफोर्स ने अपने पहले अग्निवीर बैच के 2,850 रिक्रूट्स में से 712 को नियमित सेवा में बनाए रखने का फैसला किया था।

Leave a Reply

Related Post

हरियाणा में देश का सबसे ऊंचा 221 फीट का रावण:दिल्ली में कॉकरोच का पुतला भी जलेगा; 200 साल से भी पुरानी है परंपरा
नई दिल्ली/लखनऊ/जयपुर/रायपुर/भोपालदेशभर में आज दशहरा मनाया जाएगा। हरियाणा के पंचकूला में 221 फीट ऊंचे रावण…