👁 कुल विजिटर: 18,175
f 𝕏 ➤

राज्य स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ग्रेटमेन स्कूल की छात्रों ने जीता कांस्य पदक

सागर उदय, सागर

मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा ग्वालियर मध्यप्रदेश में 01 से 04 नवम्बर 2026 तक आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता अंडर-19 बालक/बालिका वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ताइक्वांडो कोच बाबुल पटेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने वाले पार्थ जैन ने अंडर-19 बालक वर्ग 52-55 कि.ग्रा. भार वर्ग में कांस्य पदक एवं नरगिश खान ने अंडर-19 बालिका वर्ग 42-44 कि.ग्रा. भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में संपूर्ण प्रदेश के लगभग 250 बालक/बालिका प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Related Post

Post Image
27 सितंबर से बालक हिल व्यू कॉलोनी में होगा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
सागर उदय, सागर धर्म एवं आध्यात्म के प्रति श्रद्धा और आस्था को समर्पित संगीतमय श्रीमद्भागवत…
टड़ा से वनदेवी माता मंदिर तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की हजारों की भीड़
देवरीकलां। नवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इसी क्रम…