👁 कुल विजिटर: 30,190
f 𝕏 ➤

कैंसर की 137 दवाएं आज से सस्ती

नईदिल्ली
कैंसर की 137 दवाएं आज (9 नवंबर) से सस्ती हो गई हैं। दवा कंपनियों ने 121 दवाओं के 1,364 फॉमूर्लेशन की नई कीमतें जारी की हैं। इनमें 679 ब्रांड की दवाओं के दाम 50% से ज्यादा घटाए गए हैं। सबसे ज्यादा 96.45% की कमी की गई है। कीमतें घटने से मरीजों को हर साल करीब 3,540.38 करोड़ रुपए की बचत होने का अनुमान है। दरअसल, 22 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की रिटेलर कीमत (ढळफ) और मैक्सिमम रिटेल प्राइज यानी टफढ के बीच के मार्जिन पर सवाल उठाए थे। कोर्ट ने कहा था-रुपए 2700 की दवा मरीज को रुपए 27000 में मिलना दिनदहाड़े डकैती और नरसंहार जैसा है।
विशेषज्ञ समिति ने की थी सिफारिश
कीमतें कम करने की सिफारिश डायरेक्टोरेट जनरल आॅफ हेल्थ सर्विसेज (ऊॠऌर) के तहत बनी विशेषज्ञ समिति ने की थी। समिति में देशभर के प्रमुख आॅन्कोलॉजिस्ट, मेडिकल विशेषज्ञ, अस्पतालों के विशेषज्ञ और सरकारी अधिकारी शामिल थे। समिति ने मार्जिन को तर्कसंगत बनाने के लिए 137 दवाओं की सिफारिश की है। इस सूची को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा।

Leave a Reply

Related Post

हरियाणा में देश का सबसे ऊंचा 221 फीट का रावण:दिल्ली में कॉकरोच का पुतला भी जलेगा; 200 साल से भी पुरानी है परंपरा
नई दिल्ली/लखनऊ/जयपुर/रायपुर/भोपालदेशभर में आज दशहरा मनाया जाएगा। हरियाणा के पंचकूला में 221 फीट ऊंचे रावण…