👁 कुल विजिटर: 29,415
f 𝕏 ➤

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार 4 लोगों की मौत, 5 घायल, अमावस्या पर बरमान में नर्मदा स्नान करने जा रहा था परिवार

सागर उदय
सागर में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हैं। हादसा सोमवार को नेशनल हाईवे-44 पर गोपालपुरा के पास हुआ। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक ड्राइवर फरार है। कार सवार लोग भैंसा गांव के रहने वाले थे। वे अमावस्या पर बरमान में नर्मदा स्नान करने जा रहे थे। भैंसा गांव के रहने वाले रामनाथ एक बाइक से गांव जा रहे थे। साथ में बालचंद और उनकी पत्नी उषा बाई भी थे। रामनाथ ने बताया कि इसी दौरान कार हादसा देखने रुक गए। अचानक एक ट्रॉले ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों दूर गिरे। हालांकि गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने तीनों घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मृतकों की सूची:
माखन यादव, पिता मुन्नी लाल यादव, निवासी- बिलहरी, थाना कैंट, संतोष तिवारी, पिता बद्री प्रसाद तिवारी, निवासी- महागोद, थाना राहतगढ़, नीरज मिश्रा, तनय विश्वनाथ मिश्रा, निवासी- रामनगर भैंसा, थाना मोती नगर, सागर, ठाकुर साहब (वास्तविक नाम अज्ञात), निवासी- सुभाष नगर, मोती नगर, सागर
घायलों की सूची:
अनिकेत शर्मा, पिता प्रवीण शर्मा, निवासी- भैंसा, देवेंद्र सेन, पिता रामदास सेन, निवासी- नरयावली, राहुल नामदेव, पिता परसोत्तम नामदेव, निवासी- जनता स्कूल के पास, पूर्वयाऊ टोरी, रामगोपाल, पिता जूजे, निवासी- बांदरी (ग्राम नैतना),प्रहलाद विश्वकर्मा, निवासी- रामनगर, थाना कैंट सागर,
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विधायक लारिया ने घायलों का जाना हाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश
सागर। बरमान स्नान के लिए जा रहे एक परिवार के साथ देवरी थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की असामयिक मृत्यु और पांच लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की हृदयविदारक खबर मिलते ही नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर पहुंचे।इस दर्दनाक हादसे से द्रवित विधायक श्री लारिया ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से चर्चा कर घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और उनकी चिकित्सा में किसी प्रकार की कमी न रखने के निर्देश दिए। विधायक लारिया ने इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर मृतकों के आश्रितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं मुआवजा संबंधी आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Related Post

Post Image
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए जा रहे सेवा-सेतु कैम्प
सागर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र वि.वि.कं. लि. सागर द्वारा भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के निदेर्शानुसार…
अमित यादव बने एबीवीपी विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष, सुदीप तिवारी को मिली मंत्री की जिम्मेदारी
रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सुमित भगत ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण…