👁 कुल विजिटर: 30,190
f 𝕏 ➤

सुतली बम के धमाके से बच्चे का पेट फटा, गिलास फटकर पेट में घुसी

सागर उदय
श्योपुर। श्योपुर में मंगलवार सुबह सुतली बम के धमाके में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सोई गांव में बच्चे ने सुतली बम पर गिलास रख दी थी। वह पास खड़ा होकर धमाका देख रहा था। धमाका इतना तेज था कि गिलास के टुकड़े हो गए और चेतन (12) के पेट में जा लगा। इससे उसका पेट फट गया और आंतें बाहर निकल आईं। बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के समय चेतन का दोस्त प्रियांशु भी पास में खड़ा था। धमाके की आवाज और चेतन की हालत देखकर वह घबरा गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। चेतन मॉडर्न स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ता है। उसकी दादी रामपती ने बताया कि चेतन घर के पीछे वाली गली में कुछ बच्चों के साथ पटाखे चला रहा था। इसी दौरान उसने सुतली बम पर गिलास रख दिया। धमाके बाद गिलास का टुकड़ा चेतन के पेट में जा लगा। पड़ोसियों ने घर आकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में कोटा रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Related Post

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का लिया आशीर्वाद
इंदौर में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का लिया आशीर्वाद
आध्यात्मिक एवं धार्मिक विषयों पर हुआ सार्थक संवाद सागर। विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने…
इंदौर में आज से दो दिनी सेमीकंडक्टर समिट शुरू:CM मोहन यादव कंपनियों के प्रतिनिधियों से कर रहे वन-टू-वन
इंदौर में शुक्रवार से दो दिवसीय मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 शुरू हो गई है। ब्रिलियंट…