गौरझामर में श्रीरामचरित मानस सम्मेलन महामहोत्सव का भव्य आयोजन 17 से
Sagar Uday >> सागर>> गौरझामर में श्रीरामचरित मानस सम्मेलन महामहोत्सव का भव्य आयोजन 17 सेगौरझामर में श्रीरामचरित मानस सम्मेलन महामहोत्सव का भव्य आयोजन 17 से
गौरझामर। कार्तिक मास के पावन अवसर पर ग्राम गौरझामर में सिद्धपीठ माँ खैरापति एवं वेद माता गायत्री के दरबार में श्री रामचरित मानस सम्मेलन (श्रीरामकथा) महामहोत्सव का दिव्य आयोजन होने जा रहा है। माँ खैरापति एवं माँ गायत्री की असीम अनुकम्पा एवं श्री हनुमान जी महाराज की प्रेरणा से समस्त भक्त मंडल गौरझामर द्वारा आयोजित यह महोत्सव 17 नवंबर 2026 से 23 नवंबर 2026 तक चलेगा।
महोत्सव का शुभारंभ 17 नवंबर 2026 को प्रात: 11 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, श्रद्धालु एवं भक्तगण शामिल होंगे। प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से हरि इच्छा तक श्रीरामकथा का अमृतपान कराया जाएगा।
महोत्सव में देश के प्रसिद्ध विद्वान जन कथा का रसपान कराएंगे। देवी तपस्या तिवारी मानस मंजरी, पं. श्याम सुन्दर चौबे समनापुर, पं. गोपाल गर्ग मानस सुमन, मधुबन एवं महोत्सव का समापन 24 नवंबर 2026, पूर्णिमा के दिन विशाल महाप्रसादी के साथ होगा। आयोजक समस्त भक्त मंडल गौरझामर ने सभी धर्मप्रेमी भक्तों से इष्ट मित्रों सहित सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
Related
Related Post
- July 9, 2026 • 👁 27
- by Sagar Uday
- 0
- 5:17 pm
भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों के लिए संजीवनी
बीते 8 दिनों में 51 मरीजों को मिला निःशुल्क रक्त सागर उदय संवाददाता, सागरमध्यप्रदेश के…
- November 6, 2026 • 👁 12
- by Sagar Uday
- 0
- 9:11 pm
