👁 कुल विजिटर: 29,376
f 𝕏 ➤

छठ महापर्व आज से, दावा- 40 लाख लोग बिहार लौटे

नई दिल्ली
लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगे। इसकी शुरूआत नहाय-खाय से होगी और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इसका समापन होगा। दावा किया जा रहा है कि देश के अन्य राज्यों से करीब 40 लाख बिहार लौट चुके हैं। पूजा के लिए राज्य के सभी घाट सज गए हैं। वहीं, छठ पूजा के लिए दिल्ली को इस बार मूनक नहर के रूप में 11 किमी लंबा विशाल छठ घाट मिला है। यह घाट नहर के दोनों किनारों पर विकसित किया गया है। गुरुवार को बीजेपी अध्यक्षन नितिन नबीन ने इसका उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश में छठ पूजा के अवसर पर 15 और 16 नवंबर की तारीख को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। ट्रैफिक से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। छठ पूजा के लिए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घाटों पर 5,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि 15 और 16 नवंबर को यमुना घाटों, तालाबों और उन जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था विशेष रूप से मजबूत की जाएगी, जहां लोगों के बड़ी संख्या में जुटने की उम्मीद है। पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और शाहदरा जिलों के इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए इकट्ठा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Related Post

असम में बस-ट्रक भिड़ंत, 24 की मौत, ज्यादातर स्टूडेंटगाड़ी काटकर शव निकाले; बस के 12 चालान कट चुके थे
कांजीरंगाअसम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक में…