CJI से वकील बोला-आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं
Sagar Uday >> राष्ट्रीय>> CJI से वकील बोला-आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहींCJI से वकील बोला-आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं
कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया, चीफ जस्टिस ने सुनवाई के लिए इंतजार करने को कहा था
नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक वकील ने उखक सूर्यकांत से तीखी बहस की। वकील अपने खिलाफ चल रहे अवमानना के मामले में जल्द सुनवाई चाहते थे। कोर्ट में जब उखक ने उन्हें इंतजार करने को कहा तो वकील ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं और उनमें ईमानदारी नहीं है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है। उखक सूर्यकांत की अगुआई वाली बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना भी मौजूद थे। वकील ने तय प्रक्रिया के बिना अपना मामला रखने के लिए पहले माफी मांगी।
2 नवंबर को उखक के चैंबर में दिया था आवेदन
इस पर जस्टिस वी. मोहना ने कहा कि वे इस तरह मामले का जिक्र नहीं कर सकते। उखक सूर्यकांत ने वकील से कहा, ‘हम आपका आवेदन देखेंगे, आप थोड़ा इंतजार कीजिए।’ फरियादी वकील उखक की इस बात पर भड़क गए। हालांकि, वकील ने बेंच में मौजूद जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना के प्रति सम्मान भी जताया।
Related
Related Post
- November 4, 2026 • 👁 27
- by Sagar Uday
- 0
- 9:23 pm
अब 4 नहीं, 6 साल तक करेंगे अग्निवीर नौकरी
तीनों सेनाओं में तैनात करीब 3.18 लाख अग्निवीरों को फायदा होगानई दिल्लीअग्निवीर अब 4 नहीं,…
- November 13, 2026 • 👁 25
- by Sagar Uday
- 0
- 8:24 pm
