राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें : कलेक्टर
Sagar Uday >> सागर>> राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें : कलेक्टर
राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें : कलेक्टर
विधायक, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शाहगढ़ में सुनीं आमजनों की समस्याएं
सागर उदय संवाददाता, सागर
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत आज जनपद पंचायत शाहगढ़ स्थित आजीविका मिशन भवन, शाहगढ़ में खंड स्तरीय जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा एवं जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। सभी लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा विकासखंड स्तर पर प्रकरणों की पेंडेंसी शून्य करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान सुनिश्चित करना है।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन आवेदनों का निराकरण तत्काल संभव है, उनका निराकरण शीघ्रता से किया जाए तथा शेष प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निराकृत एवं लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा भी की जाए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आमजनों से प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
उद्यम एवं कृषक संवाद
उद्यम एवं कृषक संवाद कार्यक्रम में शाहगढ़ के प्रगतिशील किसान अभिषेक पांडे ने उन्नत कृषि, आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग और बीज उत्पादन यूनिट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई तकनीक अपनाने से उत्पादन बढ़ा है और खेती लाभ का व्यवसाय बनी है। वहीं उद्यमी विवेक कुमार जैन ने अपने कपड़ा व्यापार की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत मिले 8 लाख रुपए के लोन से उन्होंने अपने व्यापार का विस्तार किया। अब वे क्षेत्र में सफलतापूर्वक व्यवसाय चला रहे हैं और स्थानीय युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं।
Related
Related Post
- October 3, 2026 • 👁 17
- by Sagar Uday
- 0
- 8:57 pm
रानीपुरा के दंगल में विधायक लारिया की बड़ी घोषणा, 50 लाख से बनेगा आधुनिक खेल स्टेडियम, दिसंबर में होगा जिला केसरी कुश्ती का महामंच
सागर उदय संवाददाता, सागर 49वें विराट दंगल में शनिवार को उस समय उत्साह दोगुना हो…
- July 9, 2026 • 👁 30
- by Sagar Uday
- 0
- 5:17 pm
