👁 कुल विजिटर: 29,402
f 𝕏 ➤

कुशवाहा समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर कार्यकारिणी गठित

सागर उदय संवाददाता, सागर

जिला क्षत्रिय कुशवाहा समाज सागर के तत्वावधान में रविवार को तुलसीनगर वार्ड में कुशवाहा समाज की एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की विभिन्न ब्लॉक, तहसीलों एवं ग्रामों से आए हुए समाज की सभी समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 13 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले कुशवाहा समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करना, कार्यकारिणी का गठन करना और समस्त व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना था।बैठक शुरू होते ही समाज के वरिष्ठजनों ने एक स्वर में कहा कि अब समय आ गया है कि समाज के युवक-युवतियों के लिए एक बड़ा, व्यवस्थित और गरिमामय मंच तैयार किया जाए, जहां रिश्तों की बात सम्मान के साथ, पारदर्शिता के साथ और समाज की परंपराओं के अनुसार हो सके।सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का गठन लंबी चर्चा और सभी समितियों की सहमति के बाद परिचय सम्मेलन की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

परिचय सम्मेलन अध्यक्ष:

मोहन कुशवाहा – ए क्लास विद्युत ठेकेदार

मोहन कुशवाहा को कार्यक्रम का अध्यक्ष बनाया गया। उनके नाम पर सभी ने एकमत से सहमति जताई। समाज के लोगों ने कहा कि उनके नेतृत्व में कार्यक्रम निश्चित ही भव्य और सफल होगा।युवा अध्यक्ष:-कन्हैया पहलवान – पार्षद पति, तुलसी नगर वार्ड को युवाओं की जिम्मेदारी कन्हैया पहलवान जी को सौंपी गई। उन्हें युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। युवा टीम में उनके मनोनयन से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।इसके बाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अन्य सभी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सर्वसम्मति से सौंपी गईं।

– कार्यक्रम प्रभारी

– मंच प्रभारी

– प्रचार-प्रसार टीम

– अतिथि समिति

– मंच संचालन टीम

– भोजन व्यवस्था समिति

– स्वागत समिति

– पंजीयन एवं परिचय पत्रक समिति

– सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था

बैठक में तय किया गया कि हर समिति को लिखित रूप में जिम्मेदारी दी जाएगी और हर सप्ताह प्रगति की समीक्षा बैठक होगी, ताकि 13 दिसंबर के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में युवक-युवतियों के लिए सही, योग्य और संस्कारी जीवनसाथी का चयन समाज की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है।

इस परिचय सम्मेलन में:

– युवक-युवतियों का मंच पर विधिवत परिचय कराया जाएगा

– शिक्षा, नौकरी, व्यवसाय, परिवार और अपेक्षाओं की स्पष्ट जानकारी दी जाएगी

– परिचय पुस्तिका / बायोडाटा का प्रकाशन किया जाएगा

– अभिभावकों को आपस में मिलने और बातचीत का पूरा अवसर मिलेगा

– समाज के प्रतिभावान युवक-युवतियों का सम्मान भी किया जाएगा

वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मेलन केवल रिश्ते जोड़ने का माध्यम नहीं होगा, बल्कि समाज को जोड़ने, युवाओं को प्रेरित करने और समाज की एकता को मजबूत करने का भी बड़ा अवसर होगा।

बैठक के दौरान विभिन्न ब्लॉक और तहसीलों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की तैयारियों की जानकारी दी। सभी ने कहा कि उनके क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में युवक-युवती और अभिभावक इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठजनों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप और गांव-गांव जाकर इस सम्मेलन का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि कोई भी योग्य युवक-युवती इस अवसर से वंचित न रह जाए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सम्मेलन पूरी तरह अनुशासित, मर्यादित और समाज की परंपराओं के अनुसार होगा। भोजन, बैठने, पंजीयन और मंच की व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस.पी. पटेल, वीरेंद्र लंबरदार, समिति अध्यक्ष केशव पटेल, रूपचंद लंबरदार, मोहन पटेल, राजू लंबरदार बाघराज, बृजेश पटेल, महेंद्र पटेल, धर्मेंद्र कुशवाहा बदौना, गिरीश पटेल मड़िया, डॉ. प्रकाश पटेल, दिलीप पटेल आगरिया, कमलेश पटेल बदौना सरपंच प्रतिनिधि, धर्मेंद्र बरखेरा, गिरजेश पटेल, प्रमोद पटेल एड गिरधर पटेल, पत्रकार राम अवतार पटेल मीडिया प्रभारी महेंद्र पटेल देवरी सहित जिले भर से भारी संख्या में कुशवाहा समाज के बंधु उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में 13 दिसंबर 2026 के परिचय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।बैठक के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और आगामी बैठक की तिथि जल्द घोषित करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Related Post

ज्ञानवीर कॉलेज आॅफ फामेर्सी में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे मनाया गया
सागर। ज्ञानवीर कॉलेज आफ फामेर्सी में एंपावरिंग  फार्मासिस्ट फॉर हेल्थियर फ्यूचर विषय पर वर्ल्ड फार्मासिस्ट…
नकली शराब बनना बंद होना चाहिए एवं नकली शराब बनाने वालों पर कठोर कार्यवाही होनी  चाहिए : राजकुमार पचौरी
सागर उदय संवाददाता, सागर मछरयाई कलारी के बाहर युवक की मौत और दूसरे युवक के…
स्वच्छ भारत दिवस पर सागर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, सफाई मित्रों का किया गया सम्मान
सागर उदय संवाददाता, सागर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही…