खुले में कचरा जलाने पर 1 हजार एवं कचरा फेंकने पर 400 रुपए का जुमार्ना लगाया
Sagar Uday >> सागर>> खुले में कचरा जलाने पर 1 हजार एवं कचरा फेंकने पर 400 रुपए का जुमार्ना लगाया
खुले में कचरा जलाने पर 1 हजार एवं कचरा फेंकने पर 400 रुपए का जुमार्ना लगाया
सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध निरंतर की जाएगी चालानी कार्रवाई : निगमायुक्त
सागर उदय संवाददाता, सागर
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निदेर्शानुसार शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने, खुले में कचरा फेंकने एवं कचरा जलाने वालों के विरुद्ध नगर निगम द्वारा निरंतर चालानी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में रविवार को स्वच्छता निरीक्षक श्री अनुरुद्ध चाचौंदिया द्वारा वृंदावन वार्ड में निरीक्षण के दौरान कान्हा बेकर्स द्वारा खुले में कचरा जलाते पाए जाने पर 1 हजार रुपए का जुमार्ना लगाया गया। इसी प्रकार एक अन्य दुकानदार राजपाल लोधी द्वारा नारियल सड़क पर फेंकने एवं खुले में कचरा फेंककर गंदगी फैलाने पर 400 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही अन्य दुकानदारों को भी स्वच्छता नियमों का पालन करने तथा अपने प्रतिष्ठानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की समझाइश दी गई।
निगमायुक्त श्री खत्री ने स्पष्ट किया है कि शहर के सार्वजनिक स्थलों, सड़कों एवं अन्य स्थानों पर कचरा फेंकने, खुले में कचरा जलाने तथा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे कचरे को निर्धारित कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें, खुले में कचरा न जलाएं तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। कार्रवाई के दौरान रिजवान,सुशील चुटेले,अमर रैकवार उपस्थित थे।
Related
Related Post
- November 13, 2026 • 👁 9
- by Sagar Uday
- 0
- 8:49 pm
छात्रावासों में विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें : कलेक्टर
सागर उदय संवाददाता, सागर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत आज बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह एवं…
- October 2, 2026 • 👁 16
- by Sagar Uday
- 0
- 9:00 pm
