👁 कुल विजिटर: 29,402
f 𝕏 ➤

नगर निगम एवं यातायात पुलिस ने दूसरे दिन भी कार्रवाई

तीनबत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क किनारे खड़े सभी चारपहिया वाहनों को हटवाया

सागर उदय संवाददाता, सागर

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश अनुसार कटरा बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और बार-बार लगने वाले जाम से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से  नगर निगम एवं यातायात पुलिस द्वारा लगातार दूसरे दिन भी संयुक्त कार्रवाई की गई। दूसरे दिन तीनबत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर खड़े चारपहिया वाहनों को क्रेन की सहायता से हटवाया गया, ताकि सड़क पर यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके और बाजार आने वाले नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्राहकों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।

कार्रवाई के दौरान कटरा बाजार क्षेत्र में अनाउंसमेंट के माध्यम से वाहन मालिकों को समझाइश दी गई कि वे अपने चारपहिया वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े न करें तथा निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करें। सड़क किनारे लंबे समय तक खड़े रहने वाले वाहनों के कारण यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति निर्मित होती है। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारियों और बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को भी असुविधा होती है।

नमकमंडी स्थित पद्माकर स्कूल में नि:शुल्क पार्किंग की व्यवस्था नगर निगम द्वारा वाहन मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है। वाहन मालिक अपने चारपहिया वाहन यहां खड़े कर सकते हैं, जिससे कटरा बाजार की सड़कों पर अनावश्यक वाहन खड़े होने की समस्या कम होगी और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Related Post

शासकीय एकीकृत माध्यमिक स्कूल रमना में छात्र-छात्राओं को वितरित की गईं साइकिलें
गढाकोटा। शासकीय  एकीकृत माध्यमिक शाला रमना में कक्षा छठवीं के 18 छात्र-छात्राओं को  नि:शुल्क साइकिल…